लखनऊ, 16 मार्च। बस्ती जिले के एक सीएचसी में घूसखोरी के वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत में एक वरिष्ठ सहायक पर महिला स्वास्थ्यकर्मी से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव निगम ने आरोपी कर्मचारी के निलंबन की सिफारिश करते हुए शासन को पत्र भेजा है।
पीड़िता सुनीता वर्मा ने कहा कि उनका एरियर काफी समय से बकाया था, जिसके भुगतान के लिए कोर्ट ने आदेश जारी किया था। आरोप है कि विक्रमजोत सीएचसी में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव ने इस भुगतान को जारी करने के बदले कुल राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा।
सुनीता वर्मा के मुताबिक उन्होंने भुगतान करवाने के दबाव में आकर अब तक दो किस्तों में कुल 45,000 रुपये दिए हैं। पहली किस्त में 25,000 रुपये और दूसरी किस्त में 20,000 रुपये का भुगतान किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रदीप श्रीवास्तव अब भी दबाव बना रहा है कि जब तक 10 प्रतिशत का पूरा हिस्सा (जो कि 1 लाख रुपये से अधिक है) नहीं मिल जाता, तब तक एरियर जारी नहीं किया जाएगा।
पीड़िता सुनीता वर्मा ने कहा कि मुझसे हर काम के लिए पैसा मांगा जा रहा है। कोर्ट का आदेश होने के बावजूद बिना कमीशन के मेरा जायज हक मुझे नहीं दिया जा रहा।
Trending
- मुंबई: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद ने किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही रद की थी जमानत
- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
- हाथरस : पत्नी से डरे पति का आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार
- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
- हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
- कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

