Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का दावा : मोनालिसा को सुनियोजित लव जिहाद में फंसाया
    • होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा
    • मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील
    • यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
    • लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, स्कूटी से टकराई बुलेट
    • पदोन्नति की मांग आठ साल की सेवा पूरी होने से पहले नहीं कर सकते : कैट
    • बीएसए सीतापुर सहित नौ शिक्षा अधिकारी होंगे सम्मानित
    • घूसखोरी के आरोप में बस्ती का वरिष्ठ सहायक निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित विकल्प का विरोध, गीतकार मनोज मुंतशिर ने की कार्रवाई की मांग
    देश

    पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित विकल्प का विरोध, गीतकार मनोज मुंतशिर ने की कार्रवाई की मांग

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मार्च। यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। परीक्षा में पूछे गए एक बहुविकल्पीय प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला’ वाक्यांश के लिए उत्तर के रूप में दिए गए चार विकल्पों में से एक विकल्प ‘पंडित’ शब्द भी था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है और इंटरनेट मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इस संबंध में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति ने यह प्रश्नपत्र तैयार किया है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
    उधर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द देना न केवल अनुचित है, बल्कि इसका कोई औचित्य भी नहीं है। उनके अनुसार ऐसा प्रश्न और उसके विकल्प किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माने जा सकते।

    पुलिस को संदेश क्षमा मांगकर डिलीट करना चाहिए
    प्रयागराज प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय कहते हैं कि परीक्षा हो गई। पेपर आउट नहीं हुआ तो फिर छात्रों को विश्लेषण से रोकना तानाशाही है। कई प्रतियोगी छात्र, कोचिंग संस्थान, शिक्षक प्लेटफार्म पर प्रश्नों का हल निकाल कर कठिनाई, प्रश्नों की शुद्धता और पैटर्न का मूल्यांकन करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्लेषण से रोकने का अधिकार पुलिस को किसने दिया है। विज्ञापन की शर्तों में या कहीं निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद कोई पेपर हल नहीं करेगा। पुलिस को संदेश क्षमा मांगकर डिलीट करना चाहिए।

    प्रश्नपत्रों के विश्लेषण पर रोक गलत, न्यायालय जाएंगे प्रतियोगी
    प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि अब तक के इतिहास में किसी भी भर्ती बोर्ड या आयोग ने परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्रों के विश्लेषण पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिक्षा सेवा चयन आयोग सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में आए विवादित प्रश्नों पर हमेशा छात्रों ने आवाज उठाई है। यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद पेपर का विश्लेषण ही प्रतिबंधित कर दिया जाएगा तो पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े होंगे। प्रशांत ने कहा कि ‘पंडित’ शब्द को लेकर उठे विवाद को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यदि सरकार प्रश्न बनाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। समिति के प्रतिनिधियों का तर्क है कि इस प्रकार का प्रश्न करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है और इसे संविधान के अनुच्छेद 15 की भावना के विरुद्ध बताया जा रहा है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-sub-inspector-bharti-pariksha uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का दावा : मोनालिसा को सुनियोजित लव जिहाद में फंसाया

    March 16, 2026

    होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा

    March 16, 2026

    मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.