Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा में सिपाही के साथ 4 साल से लिविंग में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, वीडियो में पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप
    देश

    आगरा में सिपाही के साथ 4 साल से लिविंग में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, वीडियो में पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 14, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 14 मार्च। यूपी के आगरा में फैशन डिजाइनर ने कि आत्महत्या आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो कहा जीते जी इंसाफ नहीं मिला मरने के बाद शायद इंसाफ मिल सके पुलिस से .
    दरअसल आत्महत्या करने से पहले फैशन डिजाइनर ने एक वीडियो बनाया उसमें रोते हुए कहा कि सिपाही जेबी गौतम ने मेरा शोषण किया. उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी लेकिन फिर दर्ज नहीं की गई.

    सिपाही जेबी गौतम ने कहा कि मैं पुलिस वाला हूं मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है. अब मैं अपनी जान देने जा रही हूं उम्मीद है कि मुझे करने के बाद इंसाफ मिलेगा.

    पुलिस के मुताबिक फैशन डिजाइनर सिपाही जेबी गौतम के साथ 4 सालों से लिविंग में रह रही थी सिपाही से शादी करना चाहती थी लेकिन उसने इंकार कर दिया. इससे परेशान होकर आत्महत्या की यह घटना बीते बुधवार की है लेकिन आज फैशन डिजाइनर का वीडियो सामने आया है आरोपी सिपाही ताजगंज थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था.

    वही डीसीपी सिटी ने बताया कि सिपाही जेबी गौतम निलंबन करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    बेटी के सुसाइड पर पिता सदमे में हैं। उन्होंने कहा- अगर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज कर लेती तो शायद आज बेटी जिंदा होती। शुक्रवार को युवती का कासगंज के कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कासगंज की रहने वाली 34 साल की युवती की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद पति से तलाक हो गया। इसके बाद युवती आगरा के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। यहां कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर (सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम से जान पहचान हो गई। फिर दोनों में बातचीत होने लगी।

    कुछ दिन बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब 4 साल तक दोनों ताजगंज के फ्लैट में रहे। इस दौरान युवती ने कानपुर देहात के सिकंदरा के रहने वाले कांस्टेबल से शादी की बात कही। लेकिन जेबी गौतम कहता रहा कि जल्द कर लेंगे।

    लेकिन युवती ने शारीरिक शोषण से परेशान होकर ताजगंज थाने में शिकायत की। युवती का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह सलाह दी कि उसे छोड़ दो, मुकदमा दर्ज मत कराओ तुम भटकोगी।

    इसके बाद युवती सदर के राजपुर चुंगी में रहने अपनी बहन के घर चली गई। बुधवार यानी 11 मार्च की रात करीब 10 बजे युवती ने सुसाइड से पहले 2 वीडियो बनाए और फंदे पर लटक गई।

    agra fashion-designer-suicide-case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.