Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे
    • देश में पहली इच्छामृत्यु की अनुमति का निर्णय है जनहित का, ऐसे मामलों में फैसले लेने में
    • डॉ दिनेश शर्मा जी मां बाप सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों के भी होते हैं इसलिए यह सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसी मांग अगर आप करें तो अच्छा है
    • जिंदा आरोपी को मृत दिखाने में फंसे पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज
    • क्रांति प्रकाश झा ने नाना पाटेकर के साथ अपने ड्रीम कोलैबोरेशन पर की बात
    • जिसके अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी गढ्डें में एम्बुलेंस के झटके से ब्रेनडेड महिला की चलने लगी सांसे
    • असली मदद वही है, जिसके बारे में शोर न किया जाए : अक्षय कुमार
    • एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर भारतीय रेल की खानपान सेवाओं पर भी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डॉ दिनेश शर्मा जी मां बाप सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों के भी होते हैं इसलिए यह सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसी मांग अगर आप करें तो अच्छा है
    देश

    डॉ दिनेश शर्मा जी मां बाप सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों के भी होते हैं इसलिए यह सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसी मांग अगर आप करें तो अच्छा है

    adminBy adminMarch 12, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री लखनऊ के मेयर रहे वर्तमान में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा द्वारा कनाडा और ब्रिटेन का हवाला देकर मृत्यु उपरांत कर्मचारियों को अपने माता पिता की आत्मा की शांति और धार्मिक कार्यो के निस्तारण हेतु १३ दिन का सवैतनिक शोक अवकाश देने की मांग उठाई है। देश में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है फिर डॅॉ दिनेश शर्मा तो बड़े जनप्रतिनिधि है इसलिए उन्होंने जो कहा वो भी गलत नहीं है। मगर क्या अपने देश में इस तरह के अवकाश घोषित किया जाना उचित होगा इस बारे में भी सोचना होगा। डॉक्टर दिनेश शर्मा का कहना है कि सनातन धर्म को मानने वाले अपने माता पिता के शोक की अवधि में यह व्यवस्था ना होने के चलते वह कार्यालय जाने को मजबूर होते है। वह वेतन के बारे में सोचें या माता पिता के बारे में इसलिए वह स्वतंत्र रूप से धार्मिक रीति रिवाजों को पूरा करने और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले कार्योँ के लिए कम से कम १० दिन की छुटटी दी जानी चाहिए। डॉ दिनेश शर्मा जी देश में मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के भी मां बाप होते हैं और उन्हें भी इतना ही दुख होता है जितना किसी सरकारी कर्मचारी को। इसलिए मैं आपकी बात का तो विरोध नहीं करता लेकिन आप सनातन धर्म ही नहीं हर धर्म को मानने वाले के लिए १० या १३ दिन के अवकाश की मांग करे। बस इतना कीजिए कि असंगठित क्षेत्र का व्यक्ति या व्यापारी की १३ दिन की आमदनी का हिसाब जोड़कर सरकार से उतना भुगतान आम आदमी को कराने की मांग कीजिए। आप उपमुख्यमंत्री और मेयर रह चुके हैं। आपको समाज के हर व्यक्ति के बारे में सोचना चाहिए सिर्फ सरकारी कर्मचारी के लिए नहीं। डॉ दिनेश शर्मा जी आपसे आग्रह है कि कुछ दिन साधारण व्यक्ति की तरह किसी अनजान दफ्तर में जाकर काम का तरीका देखिए और इतने ही दिन व्यापारियों व अन्य व्यक्तियों के बीच जाकर रहिए तो आपको पता चलेगा कि आदमी १६ घंटे काम कर रहा है और सुविधा भी ज्यादा नहीं है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी हमारे समाज का हिस्सा है। उन्हें सुविधा मिलती है तो हमें खुशी होती है मगर सरकारें सबको एक समान सुविधा उपलब्ध कराने की बात करती है तो हमेशा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए ही क्यों आम आदमी पर भी काम का बोझ उतना है। सर्वे कराया जाए तो पता चलेगा कि जितनी संख्या में जनता वोट करती है उतने वोट शायद इनके द्वारा नहीं दिए जाते हैं। इसलिए मैं आपकी बात का तो विरोध नहीं करता लेकिन यह चाहता हूं कि समाज के हर व्यक्ति को एक समान सुविधा मिले। नौकरीपेशा तो तनख्वाह पाता रहे और अन्य पीड़ित रहे तो संतुलन बनाना आसान नहीं है। पीएम मोदी व सीएम योगी सभी को एक समान समझते हैं तो फिर आपके द्वारा की गई यह मांग सही है या गलत वो आप जाने लेकिन यह सबके लिए लागू हो जिससे हर कोई अपने माता पिता का संस्कार बिना खर्चे आने की बात सोचकर कर सके।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे

    March 12, 2026

    देश में पहली इच्छामृत्यु की अनुमति का निर्णय है जनहित का, ऐसे मामलों में फैसले लेने में

    March 12, 2026

    जिंदा आरोपी को मृत दिखाने में फंसे पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.