Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा नहीं, अभ्यर्थियों को देना होगा किराया
    देश

    यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा नहीं, अभ्यर्थियों को देना होगा किराया

    adminBy adminMarch 12, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 12 मार्च। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में रोडवेज बसों से सफर करने पर परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी. उन्हें बस का किराया चुकाकर ही परीक्षा देने के लिए पहुंचना होगा. परिवहन निगम प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की पोस्ट वायरल होने पर यह सफाई जारी की है.

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है. ये पूरी तरह असत्य एवं भ्रामक है.

    प्रधान प्रबंधक ने बताया कि निगम मुख्यालय स्तर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक किसी प्रकार का कोई कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है. उन्होंने सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भ्रामक सूचना के खण्डन के सम्बन्ध में बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, जिससे अभ्यर्थियों में निःशुल्क यात्रा सम्बन्धी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही सभी चालकों/परिचालकों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराएं, जिससे मार्ग पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो.

    बता दें कि 14 और 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 44 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के आने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने बसों की तैयारी पूरी की है. हालांकि बसों में मुफ्त यात्रा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी ऐसी पोस्ट वायरल होने के बाद निगम प्रशासन के सामने यह संकट खड़ा हो गया कि कहीं अभ्यर्थी परिचालकों से मुफ्त किराए को लेकर किसी तरह की कोई अभद्रता न करें, इसी वजह से निगम प्रशासन की तरफ से पहले ही सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर अवगत करा दिया गया है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP police UP ROADWAYS UP SUB INSPECTOR RECRUITMENT EXAM uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    June 18, 2026

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.