Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    • विक्रम फडनीस के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा : ताहिर राज भसीन
    • गाजियाबाद में 7 नए पुलिस थानों का होगा निर्माण, 4 का काम शुरू
    • चंडीगढ़ नगर निगम के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में 116 करोड़ की गड़बड़ी, मैनेजर सहित कइयों पर केस दर्ज
    • विश्व में भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना यूक्रेन के बाद
    • यूपी में अब आम आदमी भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में बुक करा सकेंगे कमरे, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»NCERT ने अब सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, हटाया विवादित न्यायपालिका चैप्टर
    देश

    NCERT ने अब सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, हटाया विवादित न्यायपालिका चैप्टर

    adminBy adminMarch 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 मार्च। देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है. क्लास 8 की एक सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका से जुड़े एक विवादित अध्याय को लेकर शुरू हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. अदालत की सख्त टिप्पणी और किताब पर लगे प्रतिबंध के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांग ली है.

    दो हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. अदालत ने आदेश दिया था कि किताब की सभी छपी प्रतियां जब्त की जाएं और इंटरनेट से भी इसका डिजिटल संस्करण हटाया जाए. कोर्ट का कहना था कि इस तरह की सामग्री लोगों के मन में न्यायपालिका के प्रति गलत धारणा पैदा कर सकती है.

    एनसीईआरटी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक, “समाज की खोज: भारत और उससे परे” कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी। इसमें अध्याय IV “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” शीर्षक से शामिल था। लिखा कि एनसीईआरटी के डायरेक्टर और सदस्य उक्त अध्याय IV के लिए बिना शर्त और पूर्ण क्षमा याचना करते हैं। पूरी पुस्तक वापस ले ली गई है और अब उपलब्ध नहीं है।

    दरअसल इस किताब के एक हिस्से में “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” से जुड़ी चर्चा की गई थी. जब इस पर मीडिया में खबरें सामने आईं तो मामला तेजी से चर्चा में आ गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया और इसे गंभीर मुद्दा बताया. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी को भी न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा.

    विवाद बढ़ने के बाद NCERT ने तुरंत इस किताब का वितरण रोक दिया. अधिकारियों ने माना कि अध्याय में कुछ ऐसी सामग्री शामिल हो गई थी जो उचित नहीं थी. उनका कहना था कि यह एक “गलत निर्णय” था और अनजाने में यह सामग्री किताब में आ गई. NCERT ने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सामग्री किताब में कैसे शामिल हुई.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए किताब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया. अदालत ने कहा कि किताब की सभी छपी प्रतियों को जब्त किया जाए और ऑनलाइन उपलब्ध हर संस्करण को भी हटाया जाए. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले की गहराई से जांच जरूरी है. अगर ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया गया तो लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था पर कम हो सकता है. इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में पेश होकर शिक्षा मंत्रालय की तरफ से माफी मांगी.

    education NCERT NCERT Apology tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट

    March 10, 2026

    योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य

    March 10, 2026

    3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.