Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
    • लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे
    • हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान
    • Meta AI स्मार्ट ग्लासेस का प्राइवेसी विवाद, अमेरिका में मुकदमा दर्ज
    • आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी
    • भारतीय ज्ञान परंपरा की विदुषी नारियां
    • महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
    • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
    देश

    यूपी एसआईआर: 6 मार्च को खत्म हुई दावे-आपत्तियों की अवधि; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    adminBy adminMarch 7, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 07 मार्च। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव है. उससे पहले प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रकिया चल रही है. इस बीच शनिवार को यूपी एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी. इससे पहले अब तक 86 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा है, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक, पिछले करीब पिछले 24 घंटे के दौरान भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं. इस दौरान 1.66 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आवेदन किया, जबकि 7,329 लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए अपना नाम हटाने की मांग की। शुक्रवार को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70,69,810 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया. वहीं 2,642 लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भरा है. इसी अवधि के दौरान 2,68,682 लाख लोगों ने फॉर्म-7 भरकर मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का आवेदन किया है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे. इस दौरान 16,18,574 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया, जबकि 49,399 लोगों ने अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था. अब दावे और आपत्तियों की अवधि समाप्त होने के बाद अगला चरण सुनवाई का होगा. चुनाव आयोग की ओर से नोटिस पाने वाले करीब 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी. इसके बाद सभी मामलों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसे 10 अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा.

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रदेश में 1.04 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है. इसके अलावा करीब 2.22 करोड़ मतदाताओं के नामों में तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

    वहीं बताया जा रहा है कि इस प्रकिया के दौरान राजनीतिक दलों की भूमिका ज्यादा खास नहीं रही है. आयोग ने जारी आंकड़ों में बताया है, अब तक 84 लाख से अधिक फॉर्म-6 भरे गए हैं, जिनमें से केवल 40,643 फॉर्म ही राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से भरवाए गए हैं. इनमें सबसे अधिक 26,253 फॉर्म भाजपा के बीएलए ने भरवाए हैं.

    election-commission SIR tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे

    March 7, 2026

    हफ्तों-महीनों तक खड़ी रहती है बाइक? तो हो जाएं सावधान

    March 7, 2026

    Meta AI स्मार्ट ग्लासेस का प्राइवेसी विवाद, अमेरिका में मुकदमा दर्ज

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.