होली एक ऐसा त्योहार है जो दुश्मनों को गले मिलने और एक दूसरे को रंग लगाकर एक होने का संदेश देता है। मस्ती का यह त्योहार पवित्र और मानवीय भावना से ओत प्रोत है। कुछ नासमझ लोग अपनी गंदी फितरत के चलते रंग के बदले केमिकल युक्त रंग और कीचड़ इस्तेमाल कर लोगों को होली मनाने के लिए मजबूर करते हो।
इस साल कुछ माह से आसपास के देशों में चल रही गतिविधियों को देखकर यह शंका हो रही थी कि होली का त्योहार सदभाव और भाईचारे से मनाने के लिए क्या क्या किया जाए। जगह जगह शांति समितियों की बैठक, सिपाही से लेकर आला अफसर, गली मोहल्लों में किया गया रुट मार्च, मिश्रित आबादी में सतर्कता के लिए की गई व्यवस्थाएं लगभग कामयाब रहीं क्योंकि कहीं भी सोशल मीडिया पर होली को लेकर किसी बड़ी घटना की खबर नहीं मिली। छोटे विवाद तो पारिवारिक व्यवस्था का अंग कहे जाते हैं। मेरा मानना है कि देश और प्रदेश में भाईचारा बना रहे और असामाजिक तत्व सिर ना उठा पाए इसके लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी सहित सभी प्रदेश सरकारों ने जो व्यवस्थाएं जिलों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई वो कामयाब रही जिसके लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी सहित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री पुलिस प्रशासन के अफसर शांतिप्रिय नागरिक बधाई के पात्र हैं। क्योंकि रमजान माह के दौरान होली का त्योहार शांति से निपटा इसके लिए देशवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं के प्रति जो सदभावना दिखाई वो बड़ी बात है। मीडिया का भी योगदान इसमें बड़ा रहा।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
- अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
- दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
- अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
- गर्मी में कार के अंदर रखी कुछ चीजें कार को कर सकती हैं आग के हवाले
- यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल
- दो नए स्मार्टफोन पोको ने भारत में लांच किए
- आइएसआइ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार
