हावड़ा, 03 मार्च (दप्रि)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कानून-व्यवस्था को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है। गत दिवस हावड़ा के आमता में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के एक महीने के भीतर अपराधी ‘जेल में होंगे या भगवान जाने कहां’ होंगे।
राजनाथ सिंह का यह बयान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का नहीं, कानून तोड़ने वालों का राज है। रक्षा मंत्री ने कहा कि 15 वर्षों के शासन के बाद भी अगर महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं और राज्य में गरीबी कायम है, तो यह सरकार की विफलता है।
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं बंगाल में होती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा ‘समाज सुधार’ की राजनीति करती है।
राजनाथ सिंह के भाषण की बड़ी बातें
भाजपा सरकार बनने के एक महीने में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई.
भाजपा की सरकार में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने कहां.
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार.
बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होते हैं सबसे अधिक अपराध
तृणमूल पर समाज को बांटने और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप.
बेरोजगारी खत्म करने में भाजपा सरकार को लगेंगे 5-10 साल.
भाजपा सरकार आने पर ‘अप्रत्याशित विकास’ का किया दावा.
Trending
- इंजीनियर ने लगाया ट्रस्टी डा0 अनिल मिश्रा पर कमीशन लेने का आरोप
- सरकार चंदा विवाद पर कार्रवाई करने से बच रही : अजय राय
- व्यक्ति की आरा मशीन में आने से मौत
- अंगदवीर हत्याकांड: बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा
- सेना की डिफेंस लैंड अतिक्रमण मुक्त कराने को मुहिम
- बैंक घोटाले में 15 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
- सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग
- सीबीआई अफसर बनकर रिटायर बुजुर्ग से 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार

