Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शांति और कानून व्यवस्था बनाने में दें सहयोग, सभी को पावन पर्व की बधाई! विश्व कुटुंब और उबंटू की मिलकर चलो की भावना को ध्यान में रखकर आओ जमकर मनाएं होली
    • पश्चिम एशिया संकट: कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, लेबनान में 31 लोगों की मौत
    • ईडी जांच और गिरफ्तारी जल्दबाजी में की गई : अदालत
    • अधिकारियों को कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर कारण बताना होगा : हाईकोर्ट
    • धधकती होली से निकलेंगे संजू पंडा
    • यूपी पुलिस नहीं कर रही सुप्रीम फैसले का सम्मान: हाईकोर्ट
    • भाजपा जिला ईकाईयों में महिलाओं को एक तिहाई पद
    • घर जमाई ने की ससुराल में चोरी, चार करोड़ के माल समेत 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस नहीं कर रही सुप्रीम फैसले का सम्मान: हाईकोर्ट
    देश

    यूपी पुलिस नहीं कर रही सुप्रीम फैसले का सम्मान: हाईकोर्ट

    adminBy adminMarch 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 02 मार्च। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सात साल से कम सजा वाले अपराध में गिरफ्तारी कर यूपी पुलिस यह साबित कर रही है कि उनके मन में देश के कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं बचा है।

    यह टिप्पणी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ सचिन आर्य व अन्य की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर की है। मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। याची को पुलिस ने आयुध अधिनियम से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि आरोपित धाराओं में न्यूनतम सजा दो और अधिकतम पांच वर्ष की है। ऐसे में गिरफ्तारी प्रथम दृष्टया अवैध है। क्योंकि, पुलिस ने बीएनएसएस के तहत नोटिस दिए बिना यह कार्रवाई थी।

    कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एसके अंतिल के मामले में दिए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि सात वर्ष से कम दंडनीय अपराधों में बीएनएसएस की धारा-35(3) पालन किए बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। कोर्ट ने पाया कि अवैध हिरासत मानते हुए हाईकोर्ट ने 12 फरवरी को ही बिना प्रमाणित प्रति की प्रतीक्षा किए तत्काल रिहाई का आदेश दिया। लेकिन, 17 फरवरी को अदालत को बताया गया कि सुबह 11 बजे आदेश पारित होने बावजूद याची को अगले दिन सुबह पौने नौ बजे छोड़ा गया। यानी करीब 20 घंटे से अधिक की देरी।

    कोर्ट ने इस गंभीर अवमानना माना और संबंधित थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक ( इंचार्ज) के आचरण को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया। कोर्ट ने अधिकारियों की बिना शर्त माफी की अर्जी भी खारिज कर दी। साथ ही पुलिस आयुक्त को प्रयागराज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग नहीं मानी, कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में मुआवजा नहीं दिया जा सकता। हालांकि, कोर्ट ने मुआवजे के लिए याची को अन्य वैधानिक उपाय अपनाने की स्वतंत्रता प्रदान की है।

    Allahabad High Court tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शांति और कानून व्यवस्था बनाने में दें सहयोग, सभी को पावन पर्व की बधाई! विश्व कुटुंब और उबंटू की मिलकर चलो की भावना को ध्यान में रखकर आओ जमकर मनाएं होली

    March 2, 2026

    पश्चिम एशिया संकट: कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, लेबनान में 31 लोगों की मौत

    March 2, 2026

    ईडी जांच और गिरफ्तारी जल्दबाजी में की गई : अदालत

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.