Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्सनल लोन को पछाड़कर गोल्ड लोन बना नंबर 2
    • अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा भारत ने निजी खपत बढ़ाने के मामले में
    • शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल
    देश

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस: वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के लिए ₹145 टोल

    adminBy adminFebruary 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 28 फरवरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर एशिया के सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर सफर का रोमांच जेब पर भी थोड़ा भारी पड़ेगा। कार से सफर के लिए 145 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि रात्रि 12 बजे से पहले वापसी में आधा टोल देय होगा। सालाना पास धारकों के लिए 15 रुपये खर्च आएगा। बसों-ट्रकों व बड़े वाहनों के लिए 495 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने होली से पूर्व ही एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर में बने टोल प्लाजा को चालू करने की तैयारी तेज कर दी हैं। चार फेज में तैयार इस हाईवे के वाइल्ड लाइफ समेत तीन फेज पहले ही खोले जा चुके हैं। चौथा फेज बागपत के लाखनौर में मार्च माह में ही खुलने की संभावना है। कॉरिडोर को नए साल के मौके पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। शिवालिक हाथी रिजर्व और राजाजी नेशनल पार्क के बीच मोहंड रौ(नदी) के ऊपर बने कॉरिडोर पर सफर का अनुभव बेहद खास है। नीचे हाथी समेत तमाम वन्य जीवों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

    ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून के बीच लगभग 210 किमी का सफर, जो पहले 6-7 घंटे में तय होता था, अब करीब ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। गणेशपुर से शुरू एलिवेटेड रोड के जरिए बिहारीगढ़ से देहरादून का सफर 20-25 मिनट में पूरा हो रहा है। हाईवे शुरू होने से शिवालिक की पहाड़ियों में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 16 किमी है, जिसमें 12 किमी एलिवेटेड है। इससे देहरादून की दूरी घटकर महज 12 से 15 मिनट रह जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार कार चालकों को एक ओर के सफर के लिए 145 रुपये चुकाने होंगे।वापसी रात्रि 12 बजे से पहले होती है तो आधा टोल देय होगा।

    नागपुर की कंपनी करेगी 16 लेन के टोल को रन
    वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के लिये गणेशपुर में 16 लेन का टोल बनाया गया है। इसमें आठ लेन जाने की और आठ लेन आने की रहेगी।नागपुर की कंपनी को टोल रन करने का जिम्मा सौंपा गया है।

    सहारनपुर से दून तक दो टोल
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सहारनपुर जिले में प्रवेश के बाद दो स्थानों पर टोल देना होगा। पहला टोल छुटमलपुर के सैयद माजरा स्थित पूर्व संचालित टोल प्लाजा पर देना होगा, जहां एक तरफ का शुल्क 35 रुपये है तथा रात्रि 12 बजे तक वापसी पर 20 रुपये देय होंगे। इसके लगभग 20 किमी आगे बिहारीगढ़ के गणेशपुर में वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर चढ़ने के लिए 145 रुपये का टोल देना होगा। यह एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है।

    Delhi-Dehradun Expressway saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi toll plaza uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पर्सनल लोन को पछाड़कर गोल्ड लोन बना नंबर 2

    February 28, 2026

    अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा भारत ने निजी खपत बढ़ाने के मामले में

    February 28, 2026

    शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.