Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    • सोने की चमक जोखिम से बनी रहेगी
    • लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    • 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांशीराम की जयंती मनाना सपा का राजनीतिक नाटकः मायावती
    देश

    कांशीराम की जयंती मनाना सपा का राजनीतिक नाटकः मायावती

    adminBy adminFebruary 27, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बसपा और सपा के बीच मतदाताओं में पैठ बनाने की जंग तेज हो रही है। कांशीराम जयंती पर सपा के प्रस्तावित पीडीए दिवस की तैयारी पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को तीखा हमला बोला।

    बसपा सुप्रीमो ने इसे समाजवादी पार्टी की राजनीतिक नाटकबाजी बताया और एक्स पर लिखा, ‘सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग, बसपा विरोधी और बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के अपमान-तिरस्कार का रहा है, इस बारे में इनका पीडीए भी अच्छी तरह से जानता है।

    बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर सपा का पीडीए दिवस मनाना, उसकी विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाजी के सिवाय कुछ भी नहीं है। सपा का इतिहास बहुजन समाज के संतों और महापुरुषों का सम्मान करने के बजाय उनका अपमान और तिरस्कार करने का रहा है, जिसे मीडिया और जनता अच्छी तरह जानती है। सपा अपनी पीडीए की रणनीति के तहत दलित मतदाताओं को रिझाने में जुटी है। सपा ने पिछले वर्ष 15 मार्च को कांशीराम जंयती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया था, इस बार भी इसकी तैयारी है।

    मायावती ने याद दिलाया गेस्ट हाउस कांड
    मायावती ने वर्ष 1993 के सपा-बसपा गठबंधन की विफलता और दो जून 1995 के स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए इसे इतिहास की “काली क्रूरता” बताया है। बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस कांड में खुद पर हुए जानलेवा हमले का उल्लेख करते हुए लिखा कि सपा का शोषण, अत्याचार का लंबा इतिहास है। उन्होंने कहा कि हमने कासगंज को कांशीराम नगर नाम से नया जिला बनाया, तो वर्तमान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी सरकार बनते ही इसका नाम बदल दिया था।

    सपा सरकार ने बदल डाला नाम
    बसपा ने कांशीराम के नाम से नई उर्दू-फारसी अरबी यूनिवर्सिटी लखनऊ में आइआइएम के पास बनाई, इसका भी नाम सपा सरकार ने बदल डाला और अब जिसे भाजपा सरकार ’लैंग्वेज यूनिवर्सिटी’ के रूप में प्रचारित करती है। कांशीराम की ख्वाहिश के मुताबिक बसपा सरकार ने जब भदोही में संत रविदास नगर नाम से नया जिला बनाया, तो उसे भी सपा सरकार ने जातिवादी रवैया अपनाते हुए बदल दिया था।

    सपा पर मुस्लिम विरोधी होने का भी आरोप
    मायावती ने कहा कि सहारनपुर में भी कांशीराम के नाम पर बनाए गए सरकारी अस्पताल का नाम सपा सरकार ने बदल दिया। क्या यही सब है सपा का कांशीराम जी के प्रति आदर व सम्मान। मायावती ने सपा पर मुस्लिम विरोधी होने का भी आरोप लगाया। लिखा कि सपा का रवैया मुस्लिम विरोधी भी रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरह ही सपा की सरकारों में भी सांप्रदायिक दंगों में भारी जान-माल की हानि के साथ लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। हकीकत में सपा के भड़काऊ आचरण आदि के कारण भाजपा को राजनीतिक रोटी सेंकने का मौका मिलता रहा।

    bsp-president-mayawati lucknow samajwadi-party tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई

    February 27, 2026

    गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं

    February 27, 2026

    मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.