Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
    देश

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 26, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 26 फरवरी। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनकर लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही मार्च में वाहनों के फर्राटा भरने का इंतजार खत्म होने वाला है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर फिनिशिंग टच दिया जा रहा है।

    लाइटिंग, पेंटिंग, साइन बोर्ड, डिवाइडर मार्किंग और सुरक्षा संबंधी उपकरणों की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, फिनिशिंग टच चल रहा है। जल्द ही एक्सप्रेस-वे ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी से ही एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं जिन्हें रोकने के लिए बागपत से लाखनौर वाले फेज में कुछ स्थानों पर अस्थाई ब्रेकर लगाने पड़े हैं।

    जी हां, खेकड़ा के पास कटेरी, शामली के भाज्जू, थानाभवन के गांव ख्यावड़ी तथा सहारनपुर के बड़गांव और लाखनौर गांवों के पास कई जगह निर्माण/ फिनिशिंग कार्य आदि की वजह से अस्थाई ब्रेकर लगाकर वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक रखी गई है।

    बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है, ताकि अनधिकृत रूप से दौड़ रहे वाहनों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। खास है कि एक्सप्रेस-वे का दिल्ली से बागपत का पहला फेज ट्रायल के लिए खोला जा चुका है। तीसरे फेज लाखनौर से गणेशपुर बिहारीगढ़ तथा चौथे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर पर भी पहले से ही वाहन दौड़ रहे हैं।

    बता दें कि ग्रीनफील्ड हाईवे पर 12 किलोमीटर लंबी वाइल्ड लाइफ एलीवेटिड रोड शिवालिक व राजाजी नेशनल पार्क से गुजरेगी जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है। इसमें 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास व मंकी लैडर आदि बने हैं।

    एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार है। कोई दुर्घटना न हो और किसी तरह की बाधा न आएं, इसके लिये अस्थायी तौर पर ख्वावडी, भाजू, लाखनौर, बड़गांव आदि में बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका है।

    Delhi-Dehradun Expressway tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.