बुलंदशहर, 25 फरवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में कुआं पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर गैर संप्रदाय के लोगों ने दलित के घर में घुस महिलाओं से मारपीट, हाथापाई और धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि मामले को लेकर 14 नामजद और 50 अज्ञातों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
हमले में एक महिला और एक किशोर समेत तीन-चार लोग चोटिल हुए हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले नमाज की कहकर डीजे बंद कराया और नमाज के बाद हमला कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
देहात पुलिस ने 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात की गई है। मारपीट के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, गत 23 फरवरी को गांव गिनोरा शेख निवासी आकाश कुमार पुत्र जगदीश के घर पर कुआं पूजन एवं जागरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने के लिए डीजे चल रहा था। आरोप है कि डीजे बजाने पर दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और नमाज होने की बात कहते हुए डीजे बंद करा दिया। पीड़ित आकाश ने बताया कि उसने तुरंत डीजे बंद कर दिया। जब नमाज खत्म हो गई तो उन्हीं लोगों ने आकर दोबारा डीजे बजाने को कहा। आरोप है कि कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान मोईन, मतलूब, आदिल, अकरम, कासिम, फिरोज एवं करीब 50-60 अज्ञात लाठी-डंडों के साथ आए और पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया।
Trending
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

