Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    • मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल
    • मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
    • सोनम कपूर ने लंदन में खरीदा घर, पड़ोसियों ने किया विरोध
    • आईसक्रीम दही, दलिया मौसमी फल आम आदमी को ही नहीं मिल रहे हैं हाथियों को ठंडक कैसे पहुंचायेंगे, पशु पालन अधिकारी घने वनों की संख्या बढ़ायें वह ही इनके लिए उपयुक्त है
    • 180 किलो सोना खरीदा आरबीआई ने
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में होगी मंदिर प्रबंधन की पढ़ाई : मोहन यादव
    देश

    मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में होगी मंदिर प्रबंधन की पढ़ाई : मोहन यादव

    adminBy adminFebruary 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर, 23 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों में मंदिर प्रबंधन को विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा।

    यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि हमने मंदिर प्रबंधन विषय पर अकादमिक पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में धार्मिक पर्यटन के साथ ही मंदिरों की वित्तीय व प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा आदि की पढ़ाई कराई जाएगी। यादव ने बताया कि इस सिलसिले में उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए मंदिर प्रबंधन विषय पर डिप्लोमा और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पेश किए हैं, जिनके जरिये विद्यार्थियों को विद्वानों के जरिये सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर हमेशा से हमारे लिए आस्था, श्रद्धा और विश्वास के केंद्र रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि मंदिरों के उचित प्रबंधन के जरिये किस तरह अर्थव्यवस्था को गति दी जा सकती है।

    13 तीर्थस्थलों पर धार्मिक गलियारे बनेंगे
    यादव ने कहा कि उज्जैन के ‘श्री महाकाल महालोक’ की तर्ज पर राज्य के 13 तीर्थस्थलों पर धार्मिक गलियारे बनाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ‘श्री महाकाल महालोक’ परिसर से फाइबर की मूर्तियां हटाकर वहां पत्थरों और धातुओं की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश की प्राचीन स्थापत्य कला पर आधारित ये प्रतिमाएं उज्जैन में ही गढ़ी जा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

    सीएम ने कहा- साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के बाद उज्जैन धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गया है। अब मध्य प्रदेश में महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर, मैहर की माताजी, राजाराम लोक ओरछा और सलकनपुर जैसे धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि, मंदिर हमेशा से आस्था और श्रद्धा के केंद्र रहे हैं, लेकिन उनसे जुड़े वित्तीय और प्रबंधन पक्ष भी रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसीलिए मंदिर प्रबंधन के कोर्स शुरू करके मंदिरों की वित्तीय व्यवस्था, प्रशासन, सुरक्षा, धार्मिक अनुष्ठान, कला और ललित कला को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

    Chief Minister Dr. Mohan Yadav indore madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू

    May 26, 2026

    मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी

    May 26, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.