Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जर्मन दूल्हे ने भारतीय छोरी संग लिए सात फेरे
    देश

    जर्मन दूल्हे ने भारतीय छोरी संग लिए सात फेरे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 21, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद 21 फरवरी। जिले में एक अंतरराष्ट्रीय विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. जयपुर की एक जर्मन कम्पनी में जॉब के दौरान जर्मन के जेंटलमेन से भारतीय छोरी को प्यार हुआ और दोनों शादी के बंधन में बंध गए. सात समंदर पार जर्मनी से आया दूल्हा गुस्ताफ भारतीय परंपराओं में रंगकर अपनी दुल्हन खुशी के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गया. इस ऐतिहासिक शादी के गवाह बनने के लिए सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए.

    पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा देखने को मिली और विदेशी मेहमानों का उत्साह भी देखने लायक था. दूल्हा गुस्ताव शेरवानी और साफा पहनकर बिल्कुल भारतीय दूल्हे की तरह नजर आए. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने हाथों में पत्नी खुशी के नाम की मेहंदी भी रचाई. वहीं दुल्हन खुशी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. विवाह की सभी रस्में, वरमाला, सात फेरे और विदाई भी पूरी तरह हिंदू रीति रिवाज, भारतीय संस्कृति, विधि-विधान से संपन्न कराई गई, साथ ही जर्मन परंपराओं की भी झलक देखने को मिली.

    दुल्हन की चाची ज्योति ने बताया कि खुशी जयपुर में एक जर्मन कंपनी में जॉब करती है. वहीं गुस्ताफ का आना-जाना हुआ और दोनों की पहली मुलाकात जयपुर में हुई. बाद में यह मुलाकात दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई.

    गुस्ताफ ने बताया कि साल 2023 में वह भारत घूमने आए थे. उन्होंने राजस्थान, दिल्ली और आगरा की यात्रा की. जयपुर के एक होटल में ठहरने के दौरान उनकी मुलाकात खुशी से हुई, जो कि उस समय स्विमिंग पूल में तैराकी सीख रही थी. वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता आगे बढ़ा.

    शादी में जर्मनी से आए मेहमानों ने भारतीय रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भाषा की कोई बाधा न हो, इसके लिए 4 ट्रांसलेटर की व्यवस्था की गई थी. विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत नजर आए. उन्होंने भारतीय विवाह परंपराओं को यादगार अनुभव बताया.
    वहीं जब दूल्हे गुस्ताफ से भारत और यहां की मेहमाननवाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है. हर शहर अलग है, लोग अलग हैं. कुछ अनुभव अलग-अलग रहे, लेकिन ज्यादातर लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को बेहद प्यार और सम्मान दिया. यही बात मुझे भारत के बारे में सबसे ज्यादा पसंद है.

    firozabad GERMAN GROOM MARRIES INDIAN GIRL tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.