पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता बनाये रखने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकारों के साथ ही समाजसेवी संगठन और इस क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ भी भरपूर तरीके से कर रहे है लेकिन यह समस्या है कि सुरसा के मुंह की भांति बढ़ती ही जा रही है। सरकार हर वर्ष करोड़ो वृक्ष लगवाती है वो कहां लगते है उनका क्या होता है ना तो यह किसी को पूछने और न बताने की जरूरत महसूस हो रही है तो क्या आजतक कभी पढ़ने को नहीं मिला कि जो वृक्ष लगवाये गये थे वो किस स्थिति में है और उनका क्या हुआ। तथा सरकार ने कितने पौधे उपलब्ध कराये तथा लगाये कितने गये। क्योंकि अभी अनेकों ऐसे क्षेत्र है जहां बड़ी तादाद में वृक्षारोपण कराकर हरियाली को तो बढ़ावा दिया ही जा सकता है दुर्घटनाएं भी रोकी जा सकती है।
इस संदर्भ में पर्यावरण व स्वच्छता प्रेमी तथा समाज में नागरिकों को ताजी हवा में श्वास लेने का मौका मिला जैसी सोच रखने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण में उच्च पद पर रहने के साथ ही यूपी में पीडब्ल्यूडी सचिव तथा जिलों में अनेक प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रहकर काम कर चुके पूर्व आईएएस सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए से जुडें श्री एके बरनवाल का कहना है कि सरकार जो हाईवे और मुख्य सड़कें बन रही है उनके दोनों तरफ अगर पेड़ लगवाये तो पर्यावरण संतुलन और हरियाली काफी उच्च स्तर पर होगी। तथा स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। इसलिए सरकार को हाईवे और मुख्य मार्गों के दोनों और वृक्षारोपण के साथ ही उनके ओडिट की भी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कितने वृक्ष लगे और अब क्या स्थिति में है। श्री बरनवाल का कहना है कि जहां आवागमन के दौरान यात्रियों को अच्छी और स्वच्छ हवा में श्वास लेने का अवसर प्राप्त होगा तथा दोनों ओर पेड़ लगे होने से हाईवे मार्ग पर आ जाने वाले जानवरों को रोकने में भी मदद मिलेगी। अगर देखा जाए तो जनहित की सोच रखने वालों में अग्रणी श्री अखिलेश बरनवाल जैसे पूर्व आईएएस अधिकारियों की सरकार सेवा ले और इन जनहित के कार्यों में उनके अनुभवों का लाभ उठाये। तो ग्रामीण कहावत आम के आम गुठलियों के दाम के समान सरकार जो वृक्ष लगवाती है वो अपनी सोच के अनुसार खरे उतरेंगे। क्योंकि देखभाल के अभाव में जो वृक्ष मुरझा जाते है ओडिट होने के चक्कर में वैसा नहीं हो पाएंगा।
(प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड यूपी संपादक व पत्रकार)
Trending
- गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालयों की मान्यता हो निरस्त, एआई इंपैक्ट समिट में चीन के उत्पाद को अपना बताना है शर्मनाक
- पर्यावरण व स्वच्छता प्रेमी एके बरनवाल का सुझाव हाईवे व सड़कों के किनारे लगाये जाए वृक्ष, जनहित में शासन इनकी लें सेवाएं, दुर्घटनाएं रूकेगी
- अयोध्या में फर्जी STF अधिकारी बनकर 4 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- ईडी ने एनी समूह की 7.30 करोड़ रुपये की संपत्तियां की कुर्क
- 5 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
- चमोली के ज्योतिर्मठ में नमाज पर बवाल, रोक लगी
- 15 अप्रैल को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची
- बांके बिहारी के दर्शन को लेकर विवाद, कमेटी ने गर्भ गृह पर जड़ा ताला

