Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत
    देश

    पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 18, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर 18 फरवरी। फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले राजेश की बेटी शिवंशी (7) और बेटा सुंदरम (5) मंगलवार शाम से लापता थे. घर पर बच्चे न मिलने पर परिजनों ने आस-पास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा. देर शाम पड़ोसी ने परिवार को दोनों बच्चे के सेप्टिक टैंक में होने की सूचना दी. यह सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को टैंक से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

    मां सुशीला देवी ने बताया कि वह पानी भरने गई थीं और बच्चे भी साथ थे. उन्होंने दोनों को डांटकर घर की ओर भेज दिया था. बाद में जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बच्चे टैंक तक कैसे पहुंचे.
    परिजनों का कहना है कि जहां पर दोनों के शव बरामद हुए हैं, वह स्थान उनके कच्चे घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर है. परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें शिवंशी और सुंदरम सबसे छोटे थे. बच्चों की बुआ ने आशंका जताई है कि बच्चे पानी भरते समय दुर्घटनावश गिर गए हों या फिर किसी ने उन्हें नुकसान पहुंचाकर टैंक में डाल दिया हो.

    राधानगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

    fatehpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.