Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
    • 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
    • 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
    • दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
    • कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
    • हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते नौकरशाह : माता प्रसाद पांडेय
    न्यूज़

    जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते नौकरशाह : माता प्रसाद पांडेय

    adminBy adminFebruary 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 18 फरवरी। विधानसभा में गत दिवस नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नियम 301 के तहत विधायिका पर कार्यपालिका के हावी होने का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने सदन को बताया कि थानेदार तक विधायकों के फोन नहीं उठाते हैं और दलालों से गप करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि कार्यपालिका पीठ के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रही है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। सपा सदस्यों और सरकार का पक्ष सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को रिजर्व रखने और संसदीय कार्य मंत्री के साथ वार्ता कर जल्द व्यवस्था देने की बात कही।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अधिकारी कॉल बैक करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। यदि वह किसी बैठक में हैं तो उचित माध्यम से संदेश भिजवा सकते हैं। इस बाबत कई शासनादेश भी जारी हुए, जिसकी वह परवाह नहीं करते हैं। सचेतक कमाल अख्तर ने कहा कि पीठ के निर्देश सर्वाेपरि हैं। विपक्ष तो सरकार में नहीं होने पर संतोष कर लेता है, लेकिन मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों का भी फोन नहीं उठता है। इसी वजह से मंत्रियों और विधायकों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। भाजपा विधायक खुद बताते हैं कि डीएम, एसपी तो दूर की बात है, अब पटवारी भी फोन नहीं उठाता है। इस पर लगाम लगनी चाहिए।
    संग्राम सिंह ने कहा कि अधिकारी इतनी मनमानी पर उतर आए हैं कि हाईकोर्ट के फैसलों को भी पलटने का प्रयास करते हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हावी होने का आरोप स्वीकार नहीं है। इसी सदन में 20 साल पुराने मामले में चार पुलिसकर्मियों को बुलाकर सजा दी गई थी। हालांकि जो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, सरकार उनके साथ नहीं है। ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी विधायकों का नंबर फीड करें और उन्हें कॉल बैक करें।
    समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि हो सकता है कि अधिकारी बीमार हो, छुट्टी पर हो या निलंबित हो। कुछ सुस्त, बदतमीज और बेईमान भी होते हैं। इससे निपटने के लिए एक ऐसा नंबर हो जिस पर बताया जा सके कि फलां अधिकारी को फोन करने पर वह उठा नहीं रहे हैं। इसे प्रदेश और जिला स्तर पर शुरू किया जाए, जो खतरे की घंटी बन सकता है।

    Assembly lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात

    July 28, 2026

    168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है

    July 28, 2026

    100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.