आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सभी दलों के कार्यकर्ताओं को संघ से जोड़ने की सलाह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संघ की शाखाओं में जाकर आचार नियमों की जानकारी लेने की सलाह दी। बीते मंगलवार को एक टीवी चौनल के कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव आगे आए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए। उन्होंने इटावा के निर्माणाधीन मंदिर केदारेश्वर के संभावित निमंत्रण पर कहा कि यदि अखिलेश शुद्ध नीयत से यह मंदिर बनवाते तो मैं अवश्य जाता लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं है लेकिन फिर भी मैं उनको बधाई दूंगा कि आखिर मंदिर बनवा तो रहे हैं। अब उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आना चाहिए लोग प्रशंसा करेंगे। पहले मोहन भागवत की सलाह और अब यूपी के सीएम की अखिलेश को शाखा में जाने की बात कहना लगता है कि अब भाजपा और संघ सभी विचारधारा के लोगों को संघ से जोड़ने और अपना जनाधार बढ़ाने की नीति पर भी विचार कर रही होगी वरना एक ही हफते में दो प्रमुख व्यक्तियों द्वारा विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव को संघ की शाखाओं में जाने के लिए कहने का क्या औचित्य हो सकता है। जो भी हो लगता है कि अब भाजपा विरोधी दलों के नेताओं को घेरने और असमंजस में डालने की तैयारी कर रहे हैं। क्येांकि अखिलेश यादव इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं और यह भी पक्का है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से संबंध जो प्रयास सफल हो लेकिन वह जन्मभूमि का मुददा शायद ना उठा पाएं। भाजपा और संघ की मंशा ऐसी बातों से पूरी होगी यह बात कही जा सकती है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
- 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
- भारतीय फैशन का चीन में जलवा
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
- कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
- टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं

