Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट पति ने ही की थी बैंककर्मी पत्नी की हत्या, कैंची से किए 6 वार, दो माह की प्रेग्नेंट थी महक
    देश

    गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट पति ने ही की थी बैंककर्मी पत्नी की हत्या, कैंची से किए 6 वार, दो माह की प्रेग्नेंट थी महक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 18, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार 18 फरवरी। हरियाणा के हिसार जिले में एचडीएफसी बैंक की महिला डिप्टी मैनेजर के मर्डर केस ने हिला कर रख दिया है. 27 वर्षीय महक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस ने इस मर्डर केस को सुलझा लिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति अंशुल धवन निकला, जो गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है. पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था और इसी संदेह के चलते उसने हत्या की.

    पुलिस के अनुसार, महक और अंशुल की शादी महज चार महीने पहले हुई थी. महक दो महीने की गर्भवती थी. वेलेंटाइन डे पर महक के मोबाइल पर आए कुछ कॉल और मैसेज को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. अंशुल को पत्नी का सहकर्मियों से मिलनसार व्यवहार पसंद नहीं था. इसी शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी.

    जांच में सामने आया कि अंशुल ने हत्या की पूरी योजना पहले ही बना ली थी. वह वेलेंटाइन डे मनाने के बहाने महक के साथ हिसार आया था. 15 फरवरी को दोनों हांसी स्थित महक के मायके गए और शाम को गुरुग्राम लौटने के लिए कार से निकले. रास्ते में झज्जर जिले के पाहसौर के पास अंशुल ने कार रोककर पहले महक का गला दबाया. इसके बाद वह अपने साथ लाई कैंची से उसके गले पर कई वार करता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई.

    हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी. उसने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार लूट ली और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. शुरुआत में अंशुल ने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयान बदलते रहे. पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद वह टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

    पुलिस अफसर के अनुसार, आरोपी ने हत्या से पहले हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे, ताकि उसके फिंगरप्रिंट न मिलें. वारदात के बाद उसने ग्लव्स रास्ते में फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी ने खुद के माथे पर चोट भी मारी ताकि लूट की कहानी असली लगे. पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले और बाद में उसने किन-किन लोगों से संपर्क किया. इसके लिए दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.

    haryana Hisar murder-case tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.