Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांग्रेस में रहते हुए राहुलवादी तो होना पड़ेगा, मणिशंकर अय्यर जी मगर पवन खेड़ा के अनुसार आप तो पार्टी में ही नहीं है
    देश

    कांग्रेस में रहते हुए राहुलवादी तो होना पड़ेगा, मणिशंकर अय्यर जी मगर पवन खेड़ा के अनुसार आप तो पार्टी में ही नहीं है

    adminBy adminFebruary 17, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरल में एक कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यहां कांग्रेस नहीं जीतेगी क्योंकि उसके नेता कम्यूनिस्टों से कम आपस में ज्यादा लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए कुछ भी हो मैं नेहरुवादी, राजीवगांधी वादी हो सकता हूं मगर राहुल वादी नहीं। मणिशंकर अय्यर हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। उनके इस बयान से पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह उनकी निजी राय है पार्टी का हिस्सा नहीं। पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर पार्टी में नहीं है ऐसे में उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अब अगर पवन खेड़ा की बात सही है तो मणिशंकर अय्यर के बयान का कोई मतलब नहीं है। अगर वो सोचते हैं कि वह अभी भी कांग्रेसी है तो पार्टी नेता का नेतृत्व सबको मानना होता है। तो मणिशंकर अय्यर इससे कैसे अलग हो सकते हैं।
    दो दशक पहले मेरठ से लखनऊ जा रहा था। हापुड़ से निकलते ही एक महिला अपनी बर्थ पर किसी को देखकर बोली कि यह मेरी सीट है आप उठिए तो वह व्यक्ति पैर सिकोड़कर बोला कि बैठ जाइये। महिला ने विरोध किया तो बोला कि ट्रेन में सफर करना है तो हमें झेलना ही होगा। कहने का मतलब है कि जो पार्टी में सर्वेसर्वा है उसकी बात तो माननी पड़ती है। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता है। मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं के अनुसार मणिशंकर अय्यर जी आप अगला चुनाव लड़कर देखिए तो आपको राहुल गांधी के व्यक्तित्व केबारे में समझ आ जाएगा क्योंकि पाटी नेता कार्यकर्ता के वो लीडर हैं और अपने लोगों को कम या ज्यादा जिताकर लाने में सफल है। कुछ प्रदेश में अकेले तो कुछ में सहयेागी के रुप में कांग्रेस का हस्तक्षेप चल रहा है लेकिन मणिशंकर अय्यर जी आप कहां है। कांग्रेसियों का कहना है कि आपके बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.