Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइव परफॉर्मेंस से दिल जीत गए दर्शन रावल
    • YouTube की ऐड ब्लॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई, कमेंट्स को कर रहा है बंद
    • ‘द केरल स्टोरी 2’ सच्चाई की नई परतें खोलने के लिए तैयार
    • कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भूपेन ने वापस लिया इस्तीफा
    • स्नैपडील पर लगाया 5 लाख का जुर्माना खराब गुणवत्ता वाले खिलौने बेचने के लिए
    • आप बना रही है नशा मुक्त पंजाब : केजरीवाल
    • धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से भेदभाव मामले में नौ सदस्यीय पीठ करेगा सुनावाई
    • बांग्लादेशियों को ढूंढना निर्वाचन आयोग का काम नहींः रिणवा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इंडिगो ने कई देशों की उड़ानें 28 मार्च तक रद्द की
    देश

    इंडिगो ने कई देशों की उड़ानें 28 मार्च तक रद्द की

    adminBy adminFebruary 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 फरवरी। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने ईरानी वायुक्षेत्र से होकर गुजरने वाली कई देशों की उड़ानों को 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, एयरलाइन ने इन शहरों, देशों के लिए अपनी सेवाएं 28 फरवरी तक कैंसिल कर दी थीं। ईरान में उपजे तनाव के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने ईरानी एयरस्पेस का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया है। ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रीय हालात के चलते त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाखस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) के लिए आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अब 28 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेंगी।

    इंडिगो और एयर इंडिया दोनों ने ईरानी हवाई क्षेत्र का पूरी तरह उपयोग बंद कर दिया है। इन शहरों की उड़ानें सामान्यतः ईरान के ऊपर से होकर जाती हैं, लेकिन बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित सैन्य टकराव की आशंकाओं के कारण एयरलाइंस वैकल्पिक (लंबे) रूट अपना रही हैं। यूरोपीय एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां ईरानी एयरस्पेस में उड़ानों से बचने की सलाह दे रही हैं। इससे उड़ान समय बढ़ रहा है, ईंधन खपत अधिक हो रही है और ऑपरेशनल चुनौतियां बढ़ गई हैं।

    ड्रीमलाइनर (787-9) उड़ानों में भी बदलाव
    ईरान तनाव के अलावा भू-राजनीतिक प्रतिबंध, एयरस्पेस क्लोजर, एयरपोर्ट पर भीड़ और उड़ान समय में वृद्धि ने इंडिगो के वाइड-बॉडी बेड़े पर दबाव बढ़ा दिया है। नतीजतन कोपेनहेगन के लिए उड़ानें 17 फरवरी 2026 से अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। दिल्ली-लंदन हीथ्रो रूट पर साप्ताहिक उड़ानें 5 से घटाकर 4 की गई हैं (9 फरवरी से)।

    दिल्ली-मैनचेस्टर पर भी फ्रीक्वेंसी कम की जा रही है – पहले 5 से 4 (7 फरवरी से), फिर 3 साप्ताहिक (19 फरवरी से)। इंडिगो ने कहा कि ये बदलाव ऑपरेशनल विश्वसनीयता और समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हैं।

    विकल्प देखने की सलाह
    यात्रियों के लिए विकल्पप्रभावित यात्रियों को पूर्ण रिफंड या वैकल्पिक उड़ान विकल्प उपलब्ध हैं। इंडिगो ने यात्रियों से इंडिगो की वेबसाइट (goindigo.in/plan-b) पर जाकर विकल्प देखने की सलाह दी है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह है कि अपनी उड़ान की स्थिति इंडिगो ऐप/वेबसाइट या एयरलाइन से सीधे चेक करें।

    indigo INTERNATIONAL FLIGHTS tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लाइव परफॉर्मेंस से दिल जीत गए दर्शन रावल

    February 17, 2026

    YouTube की ऐड ब्लॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई, कमेंट्स को कर रहा है बंद

    February 17, 2026

    ‘द केरल स्टोरी 2’ सच्चाई की नई परतें खोलने के लिए तैयार

    February 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.