सहारनपुर, 14 फरवरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रही मेरठ जोन की 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2026 प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हो गया। विभिन्न मुकाबलों में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की परेड का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने उनके उत्साह और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में ग्रीकोरोमन कुश्ती (पुरुष वर्ग) में सहारनपुर टीम विजेता रही। फ्री-स्टाइल कुश्ती (पुरुष वर्ग) में मेरठ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला फ्री-स्टाइल में बागपत अव्वल रहा। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बाजी मारी, वहीं महिला बॉक्सिंग में सहारनपुर की टीम प्रथम रही। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में मेरठ और महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में भी गौतमबुद्धनगर का दबदबा कायम रहा।
डीआईजी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता ने जोन स्तर पर खेल प्रतिभाओं को नया मंच दिया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

