Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी एसटीएफ ने सपा प्रवक्ता मनोज यादव को किया गिरफ्तार, बाराबंकी कोर्ट में होगी पेशी
    देश

    यूपी एसटीएफ ने सपा प्रवक्ता मनोज यादव को किया गिरफ्तार, बाराबंकी कोर्ट में होगी पेशी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 13, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब लखनऊ एसटीएफ की विशेष टीम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता थे और पार्टी की ओर से उनकी तलाश को लेकर चिंता जताई जा रही थी.

    जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने मनोज यादव को उस समय पकड़ा जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज इलाके से गुजर रहे थे. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका अनिवार्य मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ देर में उन्हें बाराबंकी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    बाराबंकी पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक, 11 फरवरी को थाना सफदरगंज पर धमकी देने, जाति सूचक शब्द बोलने आरोपों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. आज शुक्रवार (13 फरवरी) को थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा मनोज बाराबंकी से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने उन्हें पकड़ने के बाद सफदरगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
    इससे पहले समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि समाजवादी पार्टी के टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव लापता हैं. यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर विषय है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन तेज करे. उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो.

    इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक्स पर पोस्ट कर उनकी रिहाई की मांग की. उन्होंने लिखा, यूपी पुलिस द्वारा मनोज यादव की अनैतिक रूप से गिरफ्तारी और उन्हें गायब किए जाने की घटना बेहद भयावह है और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ भाजपाई साजिश का प्रमाण है. किस मुंह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ यूपी में लोकतंत्र के दावे करते हैं जबकि लोकतंत्र का खात्मा और तानाशाही, अपराध और पुलिसिया गुंडाराज का विस्तार कर रहे हैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी. मनोज यादव को तुरंत रिहा किया जाए.

    lucknow Manoj Yadav tazza khabar tazza khabar in hindi UP STF uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.