Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप
    • वांगचुक की सेहत सामान्य रिहाई नहीं की जा सकती : केन्द्र सरकार
    • राल्स रॉयल के सीईओ पीएम से मिले, देंगे कारोबार को विस्तार
    • यूपी में 17 से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
    • होटल में चल रहा था देह व्यापार, 11 लड़कियों को छुड़ाया; मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
    • अब सोनभद्र से हरिद्वार को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवेः योगी
    • बीमा कंपनियां एजेंट के कमीशन पर लगाएंगी लगाम
    • गांवों-शहरों की बदलेगी सूरत, तहसीलों में बनेंगे हेलीपैड, कई पुलों का होगा निर्माण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अमजद एनकाउंटर में ढेर
    देश

    मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अमजद एनकाउंटर में ढेर

    adminBy adminFebruary 12, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमजद का एनकाउंटर कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि बुढाना कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद अपने साथियों के साथ क्षेत्र में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई. इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया.

    मुठभेड़ के दौरान अमजद पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक भी घायल हो गए. गोलीबारी के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. अमजद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और सामान बरामद किया है. मृतक बदमाश के पास से 9 एमएम की कार्बाइन, एक पिस्टल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बड़ी संख्या में कारतूस, कुछ दस्तावेज, लूट की ज्वेलरी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमजद पर करीब 40 केस दर्ज थे. इनमें लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराध शामिल थे. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मामले दर्ज थे.

    मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात एक इनपुट मिला था कि कुछ बदमाश क्षेत्र में एक्टिव हैं. इसके बाद एसपी आरए और सीओ बुढाना के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया. मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगीं और शीशे टूट गए. अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियों के निशान पाए गए हैं.
    एसएसपी ने बताया कि अमजद की उम्र लगभग 35-36 वर्ष थी और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई लूट की वारदातों में वांछित चल रहा था.

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप

    February 12, 2026

    वांगचुक की सेहत सामान्य रिहाई नहीं की जा सकती : केन्द्र सरकार

    February 12, 2026

    राल्स रॉयल के सीईओ पीएम से मिले, देंगे कारोबार को विस्तार

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.