Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बड़ी बहन की तेरहवीं के दिन हैदराबाद के भाई-बहन ने काशी में दे दी जान, होटल में मिले शव
    देश

    बड़ी बहन की तेरहवीं के दिन हैदराबाद के भाई-बहन ने काशी में दे दी जान, होटल में मिले शव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैदराबाद से आए भाई-बहन की एक होटल में लाश मिली है. मृतकों की पहचान गणेश गौड़ (46 वर्ष) और उनकी बहन धनलक्ष्मी (38 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों आठ फरवरी को अपनी बड़ी बहन की अस्थियां लेकर वाराणसी पहुंचे थे. वे कैंट बस स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरा नंबर 2005 में ठहरे हुए थे.

    दस फरवरी को गणेश गौड़ की बड़ी बहन की तेरहवीं थी. उसी दिन सुबह उन्हें होटल से चेक आउट भी करना था. योजना थी कि चेक आउट से पहले गंगा में अस्थि विसर्जन कर विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाएगा. लेकिन निर्धारित समय तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई. दोपहर तक जब न तो वे बाहर निकले और न ही फोन कॉल का जवाब दिया, तो होटल कर्मचारियों को चिंता हुई. कई बार कॉल करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सिगरा थाना पुलिस को सूचना दी गई.

    सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा खोला गया. अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था. कमरे में दो सिंगल बेड व्यवस्थित लगे थे, जबकि फर्श पर बिछे बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले. धनलक्ष्मी के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ या अत्यधिक दवाइयों के सेवन की आशंका जताई जा रही है. कमरे की टेबल पर पानी की बोतल, कई तरह की गोलियां और दवाइयों के पत्ते बिखरे मिले.

    आधार कार्ड, पैन कार्ड से दोनों की पहचान हैदराबाद निवासी गणेश गौड़ गुनालापल्ली (46) और लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) के रूप में हुई। कमरे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, पासपोर्ट और 6.61 लाख रुपये मिले। मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, सिगरा थाना प्रभारी ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

    पुलिस उपायुक्त गौरव बंशवाल के मुताबिक, पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. कमरे में एक कागज पर सॉरी फॉरगिव अस लिखा मिला है. फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए हैं. दोनों के आधार कार्ड पर हैदराबाद का पता दर्ज है और वहां संपर्क कर परिजनों से जानकारी ली जा रही है.

    committed-suicide tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.