Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें
    देश

    नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें

    adminBy adminFebruary 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 06 फरवरी। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा.

    अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नोएडा डिपो से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी. लोगों को लग्जरी बस में सफर करने का एक अच्छा और बेहतर विकल्प भी मिलेगा, हालांकि नोएडा परिवहन विभाग की ओर से अभी इनका किराया निर्धारित नहीं किया गया है.

    यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया नोएडा में डबल डेकर बसें मुंबई की तर्ज पर चलाई जाएंगी. इन बसों के संचालन से न सिर्फ यात्री क्षमता बढ़ेगी बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक काम होगा. एक डबल डेकर बस में 60 से अधिक यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी, जिससे कम बसों में ज्यादा यात्रा को सफर की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और वेस्ट नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख रूटों पर किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी देना है, जहां लंबे समय से सार्वजनिक वाहन की कमी महसूस की जा रही थी.
    मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले बसों का ट्रायल रन किया जाएगा. ट्रायल के दौरान रूट स्टॉप और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आलंकन किया जाएगा. दैनिक यात्रियों को देखते हुए बसों का किराया भी संचालन से पहले ही निर्धारित कर दिया जाएगा, ताकि कम किराए में बेहतर सुविधा मिल सके. इसके बाद सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी के बाद ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा.

    double-decker-bus noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

    March 28, 2026

    झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

    March 28, 2026

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.