हरिद्वार,05 फरवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गत दिवस सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होने के बाद जगद्गुरु आश्रम कनखल पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु ने उन्हें शॉल और रुद्राक्ष की माला पहनाकर शुभाशीष दिया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता की।
इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में राजा संतों के पास सत्ता संचालन और धर्म पालन को जानने के लिए जाते थे। सत्ता आने पर व्यक्ति में अहंकार आता है उसका शमन संतों के पास जाने से होता है। अहंकार बड़े-बड़े ज्ञानियों को भी मर्यादा विहीन कर देता है। इसलिए धर्म समय-समय पर सत्ता को विचारों से जोड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की सत्ता में धर्म का पालन करने वाले हाथों में नेतृत्व है। यही समय है जब सनातन की बात की जा रही है और इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जब जगद्गुरु आश्रम की दीवार पर ब्रह्मलीन संत सेवक संघ के संस्थापकों के साथ प्रसन्न मुद्रा में गले में माला पहने दिखे। उन्होंने जगद्गुरु प्रकाशानंद की तस्वीर देखी तो आश्चर्य व्यक्त किया। तस्वीर में उनके गुरु राष्ट्रीय स्वयं से कहा कि स्वामी प्रकाशानंद महाराज कभी फोटो नहीं खिंचवाते थे और किसी से कभी माला भी नहीं पहनते थे। वह बचपन में विधायक पिता के साथ स्वामी प्रकाशानंद से मिले थे। उस आशीर्वाद को याद करते हुए सीएम तस्वीर को अपने साथ ले गए।
Trending
- पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
- मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
- टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग
- रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
- 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
- दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
- प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
- गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है

