नयी दिल्ली, 03 फरवरी। संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अभी तक प्रकाशित न हुई किताब को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे का आरोप है कि आरएसएस और बीजेपी की राजनीति सच को दबाने और असहज सवालों से बचने पर आधारित है, यही वजह है कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर संसद में जवाब देने से बचती नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आरएसएस-भाजपा की वैचारिक आधारशिला ही तथ्यों को छिपाने पर टिकी है, तभी ये कायर मोदी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि पूर्व सेनाध्यक्ष की किताब में ऐसा क्या लिखा है जिससे मोदी सरकार के बड़े-बड़े मंत्री घबरा रहे हैं? उनकी किताब को प्रकाशित होने से कौन रोक रहा है? खरगे ने दावा किया कि पूरा देश जानता है कि भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है। वो देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर 2020 में गलवान में हमारे 20 जवानों के सर्वाेच्च बलिदान के बाद मोदी जी ख़ुद चीन को क्लीन चिट थमा देते हैं। क्या ये सच नहीं है? उन्होंने कहा कि क्या संसद में इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर देश को विश्वास में नहीं लिया गया है? लोकतंत्र की जननी की बात करने वाले लोकतंत्र की आत्मा को रौंदने में क्यों जुटे हुए हैं?’’
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

