Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ट्रक फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; चेसिस नंबर बदलकर वाहन बेचता था कारी
    देश

    ट्रक फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; चेसिस नंबर बदलकर वाहन बेचता था कारी

    adminBy adminFebruary 3, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 03 फरवरी। पुलिस ने चोरी व फाइनेंस पर लिए गए ट्रक समेत अन्य वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का राजफाश किया है। मदरसे के कारी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी तरीके से अरुणाचल प्रदेश में वाहन का पंजीकरण कराता था। इनके कब्जे से पांच लाख रुपये नगद, चार ट्रक, दो बाइक बरामद हुई हैं।

    पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार देर रात बुढ़ाना में खतौली तिराहे के पास से पुलिस ने ट्रक से जा रहे मेहरबान अली उर्फ कारी और अफजाल निवासी मुहल्ला शाहघासी दरवाजा झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया। मेहरबान झिंझाना में स्थित मदरसे में कारी है। आरोपितों से पूछताछ के बाद भसाना शुगर मिल के निकट से तीन अन्य ट्रक, दो बाइक बरामद की गईं।

    आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड तैयार कराते हैं। वाहनों को फाइनेंस पर खरीदकर उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बाद में उनका रजिस्ट्रेशन अरुणाचल प्रदेश व अन्य राज्यों में कराकर उन्हें बेच देते थे। फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से ही बैंक खाते खुलवाकर लोन भी करवाते हैं। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग वाहन पंजीकरण में करते हैं। इस खेल में वहां के आरटीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है। फाइनेंस के वाहनों की किस्त भी वे नहीं भरते थे।

    एसएसपी ने बताया कि जिस जगह से आरोपित आधार कार्ड बनवाते हैं, उसके बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह लोग कई सालों से इस कार्य को कर रहे हैं और अब तक कई ट्रक धोखाधड़ी से बेच चुके हैं। पता किया जा रहा है कि इन्होंने किस किस बैंक से लोन लिया था और वाहन कहां से से चोरी किए थे।

    muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news vehicle-fraud-gang
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.