न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 02 फरवरी। अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में रोमन मिस्र की एक बेहद दुर्लभ पेंटिंग नीलाम की जाएगी। इसे ‘फयूम ममी पोर्ट्रेट’ कहा जाता है, जिसे पहली सदी ईस्वी में बनाया गया था। यह पेंटिंग ममी के ऊपर चेहरे की जगह लगाई गई थी।
इस ‘एचडी चेहरे’ में एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाया गया है, जिसकी आंखें हेजल रंग की हैं, बाल सफेद हो रहे हैं और चेहरे पर झुर्रियां साफ नजर आती हैं। पेंटिंग इतनी आधुनिक और जीवंत लगती है कि इसे देखकर लगता ही नहीं कि यह दो हजार साल पुरानी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी कलाकारी बाद में सीधे 1,200 साल बाद इटली के महान कलाकारों के दौर में देखने को मिली थी।
यह अनोखी पेंटिंग लगभग 2.9 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद है। इसे लकड़ी के पैनल पर गर्म मोम और रंगों से बनाया गया है।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

