asd 14 साल बाद पता चला पत्नी मुस्लिम है, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दर्ज कराया केस

14 साल बाद पता चला पत्नी मुस्लिम है, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दर्ज कराया केस

0

प्रयागराज, 27 जून। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अमरेंद्र त्रिपाठी ने अपनी पत्नी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पत्नी ने उनके साथ वैवाहिक धोखाधड़ी, प्राणघातक हमला, शारीरिक और मानसिक क्रूरता दिखाने के साथ फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश की। सबसे हैरत की बात तो यह कि प्रोफेसर को शादी के 14 साल बाद पता चला कि उनकी पत्नी हिन्दू नहीं, मुस्लिम है।

प्रोफेसर का कहना है कि पत्नी ने चुपके से धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसके दस्तावेज उन्हें मिल गए हैं। उसने अपना नाम प्रतिभा तिवारी से मेहनाम हसन कर लिया था। उनका कहना है कि इस संबंध में 23 अप्रैल 2007 को उसने महाराष्ट्र न्यायालय में हलफनामा दिया था। ऐसा स्टैंप पेपर पर मौजूद है।

प्रोफेसर प्रयागराज के श्याम पुष्प रेसीडेंस, क्लाइलव रोड सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। जबकि उनकी पत्पी आरजी बरुआ महाविद्यालय के पास पटाशील आमवड़ी गुवाहाटी असल की रहने वाली हैं। प्रोससेर को शादी के 14 साल बाद अपनी पत्नी पर धोखा देने और उत्पीड़न का मामला समझा में आया यह चर्चा का विषय बना है। उनका आरोप है कि उनकी शादी से पहले भी उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से निकाह किया था।

इसके बाद झूठकर उनसे शादी की। घर में इतना बवाल मचाया कि वह अपनी मां के साथ अलग रहने पर मजबूर हो गए। परेशान शिक्षक ने अपनी पत्नी, साली और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस में रहने वाले एसोसिएट प्रोफेसर ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 2011 में असम की युवती से उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि 13 मई, 2024 को बेडरूम में कागजात मिले जिससे पता चला कि उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करके पहले भी दिल्ली में एक मुस्लिम युवक से निकाह किया था आरोप है कि पत्नी की बहन और पिता ने मिलकर साजिश के तहत एसोसिएट प्रोफेसर के साथ उसकी दूसरी शादी करा दी। दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या में फंसाने की धमकी दी।

ईंटानगर में तैनाती के दौरान रसोई में गुटखा का पैकेट मिला था। जिसका विरोध करने पर उनकी पत्नी ने कलाई की नस काट ली थी। शिक्षक और उनकी मां के साथ मारपीट का भी आरोप पत्नी पर लगाया है। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने एक वीडियो वायरल किया और आत्महत्या की धमकी दी। उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। इसके अलावा छात्राओं के साथ एसोसिएट प्रोफेसर की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680