Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    • राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत
    • परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    • जान्हवी कपूर को राम चरण ने ‘छुपा रुस्तम’ कहा
    • कार्यमुक्त होने वाले 50 हजार अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करने का सरकार का प्रयास है सराहनीय
    • पप्पू यादव की वाई प्लस सुरक्षा बहाल, पटना हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोहम शाह और तुम्बाड 2 टीम ने दी खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी
    देश

    बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments60 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मराठाहल्ली 28 जनवरी। बेंगलुरु के मराठाहल्ली में एक बिल्डर के यहां 18 करोड़ रुपये के गहने चोरी हो गए. यह घटना घरेलू कामगार दंपति द्वारा अंजाम दी गई, जिन्होंने महज 20 दिन पहले ही काम शुरू किया था. जब घर में कोई नहीं था, तो उन्होंने लॉकर तोड़कर 11.5 किलो सोना, हीरे और 5 किलो चांदी चुरा ली. मराठाहल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. वहीं इस मामले में घर के अन्य नौकरों ने घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दी.

    बेंगलुरु के मराठाहल्ली में एक ही घर में घरेलू काम करने वाले एक दंपत्ति ने 18 करोड़ रुपये की चोरी कर ली. यह चोरी यमालूर के बिल्डर शिवकुमार के घर में हुई. आरोपियों की पहचान दिनेश और कमला दंपत्ति के रूप में हुई है, जिन्होंने महज 20 दिन पहले ही काम शुरू किया था. बताया जाता है कि जब घर में कोई नहीं था, तब उन्होंने चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए. 25 जनवरी को हुई इस घटना का पता देर से चला.

    विकास और माया विष्णु के जरिए यह दंपत्ति शिवकुमार के घर में नौकर के तौर पर काम करने आया था. 25 जनवरी को जब घर में कोई नहीं था, तो आरोपियों ने भूतल और पहली मंजिल पर बने कमरों के लॉकर तोड़कर चोरी की. वे 11.5 किलो सोना और हीरे, 5 किलो चांदी और 11.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. उन्होंने तुरंत परिवार को फोन करके घटना की जानकारी दी. जब परिवार ने आकर जांच की, तो पता चला कि लॉकर लोहे की छड़ से तोड़े गए थे. मराठाहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को परिवार की गतिविधियों की जानकारी पहले से होने का संदेह है और उन्होंने कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने के लिए बिजली की आपूर्ति ठप कर दी थी।
    पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एक विशेष दल आरोपी दंपति का पता लगाने में जुटा है।

    bengaluru marathahalli tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच

    May 19, 2026

    आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय

    May 19, 2026

    राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.