प्रयागराज, 26 जनवरी। यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को एडमिट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से राज्यभर के स्कूलों को उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद विद्यालय इसे अपने छात्रों में वितरित करेंगे। किसी भी स्टूडेंट को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड की ओर से स्कूल में प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद वे अपने विद्यालय में जाकर स्कूल प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।
छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा कक्ष में एंट्री नहीं दी जाएगी।
वर्ष 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।
Trending
- भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग
- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं
- जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम
- महामहिम का निर्देश विवि और कॉलेजों में लागू हो ड्रेस कोड, सरकार उपलब्ध कराए ड्रेस जूते मौजे
- प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का सीएम का निर्देश जनहित में! मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों को दें निर्देश
- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच कमेटी के अलावा पुलिस प्रशासन और न्यायिक अधिकारी का पैनल बनाकर कराई जाएं जांच
- नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई
- भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच

