Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार
    देश

    यूपी के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 26, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक (गैलेन्ट्री मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान पाने वालों को बधाई दी है।
    राष्ट्रपति वीरता पदक पाने वालों में एसटीएफ के एएसपी राकेश, विनोद सिंह, डिप्टी एसपी धर्मेश शाही समेत 14 कर्मी है। चार पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक, आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि, लखनऊ में तैनात एसीपी अभय प्रताप मल समेत 68 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक मिलेगा। इन्हें सम्मान गणतंत्र दिवस पर मिलेगा।

    अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा, उपाधीक्षक (डीएसपी) धर्मेश कुमार शाही एसटीएफ लखनऊ (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल), निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और यशवंत सिंह फील्ड इकाई गोरखपुर को (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल) वीरता पदक दिया गया है।

    इन्होंने सात अगस्त 2024 को मथुरा के थाना फरहा में एक लाख रुपये के इनामी पंकज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। पंकज पर अलग-अलग थानों में 39 एफआइआर दर्ज थी।

    एएसपी विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी को 12 मार्च 2022 को वाराणसी के लोहता में दो लाख रुपये के इनामी मनोज सिंह उफ सोनू सिंह को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। मनोज पर विभिन्न थानों में 36 एफआइआर दर्ज थी।

    इसके अलावा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ, उप निरीक्षक सौरभ मिश्र एसटीएफ फील्ड इकाई आयोध्या, मुख्य आरक्षी कवींद्र साहनी एसटीएफ लखनऊ को भी वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। इन्होंने उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर चार मुकदमे दर्ज थे।

    उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी एसटीएफ लखनऊ, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ को 27 मार्च 2023 को कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में 1.25 लाख रुपये के इनामी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज थे।

    सहारनपुर के डीएसपी रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य आरक्षी जर्रार हुसैन, आरक्षी कुनाल मलिक को वीरता पदक दिया जाएगा। निरीक्षक अमीत को (फर्स्ट बार टू गलैंटी मेडल) दिया जाएगा।

    इस टीम ने सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में 16 मार्च को 50 हजार रुपये के इनामी आबाद को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था (एडीजी) अमिताभ यश ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।

    lucknow presidents-gallantry-medal tazza khabar tazza khabar in hindi up-police uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.