Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    • केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन
    • योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन , चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे
    • यूपी के 70 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट जारी
    • सैफई आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी में मानसिक रोगी महिला से कई बार दुष्कर्म
    • फेसबुक पर लगाई पोस्ट से डर प्रेमी संग भेजी पत्नी
    • गुरुग्राम में इंजेक्शन देकर नर्स को पति ने मारा, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जनगणना में मकान, मोबाइल नंबर समेत 33 सवाल पूछे जाएंगे
    देश

    जनगणना में मकान, मोबाइल नंबर समेत 33 सवाल पूछे जाएंगे

    adminBy adminJanuary 23, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 23 जनवरी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जनगणना 2027 से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी। इसमें जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची है, जिसमें मकान, परिवार, मोबाइल नंबर, वाहन से जुड़े सवाल शामिल हैं। जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया को ये जानकारी देनी होंगी।

    गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, सिर्फ परिवार के सदस्यों की गिनती नहीं होगी, बल्कि आपके घर में कौन-सी गाड़ियां हैं, कौन-सा अनाज खाते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या नहीं, जैसे सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि घर की छत और दीवार किस सामग्री से बनी है। पेयजल व शौचालय की क्या व्यवस्था है। जनगणना के दौरान आपके भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान नंबर, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया स्त्री है या पुरुष, मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, जाति बतानी होगी।

    इसके अलावा परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या कितनी है, बिजली का मुख्य स्रोत, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी/ पीएनजी कनेक्शन, भोजन पकाने के लिए मुख्य ईंधन, टेलीविजन की भी जानकारी देनी होगी।

    राज्यों को एक महीने में पूरा करना होगा काम
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात जनवरी को बताया था कि जनगणना 2027 का पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 30 दिनों में यह काम पूरा करना होगा। घरों की लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले लोगों को खुद से जानकारी भरने (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा। पूरी प्रकिया डिजिटल होगी।

    जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान कौन से 33 सवाल पूछेगी सरकार

    1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
    2. जनगणना मकान नंबर
    3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
    4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
    5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
    6. जनगणना मकान के उपयोग
    7. जनगणना मकान की हालत
    8. परिवार क्रमांक
    9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
    10. परिवार के मुखिया का नाम
    11. परिवार के मुखिया का लिंग
    12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
    13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
    14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
    15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
    16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत
    17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
    18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत
    19. शौचालय की सुलभता
    20. शौचालय का प्रकार
    21. गंदे पानी की निकासी
    22. स्नानगृह की उपलब्धता
    23. रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
    24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन
    25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
    26. टेलीविजन
    27. इंटरनेट सुविधा
    28. कंप्यूटर/लैपटॉप
    29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
    30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
    31. कार/जीप/वैन
    32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
    33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)
    Census 2027 india tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने

    March 20, 2026

    यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे

    March 20, 2026

    केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.