Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साहिबाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित
    • यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 21,252 पदों पर होंगी नियुक्तियां
    • मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का अभियान शुरू
    • निगम में ओटीएस योजना शुरू, डेढ़ लाख बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
    • रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ी, फेफड़ों की बीमारी की कीमत तय
    • नोएडा मेट्रो होगी हाईटेक, एक्व लाइन के 200 एएफसी गेट बदले जाएंगे, अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ से भी कर सकेंगे सफर
    • आयुर्वेद के डॉक्टर घर बैठे लगाते रहे मनमानी हाजिरी
    • आज से भारी बरसात के आसार, यलो अलर्ट जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट दखल देगा त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी के मामले में
    देश

    सुप्रीम कोर्ट दखल देगा त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी के मामले में

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 20 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह किरायों में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के मामले में दखल देगा।
    जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने एयरलाइंस द्वारा हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी को शोषण करार दिया और एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जवाब दाखिल करने को कहा। जनहित याचिका में भारत में निजी एयरलाइनों द्वारा लागू किए जाने वाले हवाई किरायों और अन्य शुल्कों में अप्रत्याशित उतार- चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए बाध्यकारी नियामक दिशानिर्देशों की मांग की गई है। पीठ ने केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सालिसिटर जनरल अनिल कौशिक से कहा, “हम निश्चित रूप से दखल देंगे। कुंभ और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों का जो शोषण हुआ है, उसे देखिए। दिल्ली से प्रयागराज और जोधपुर के किराये देखिए। जस्टिस मेहता ने हल्के-फुल्के अंदाज में अदालत कक्ष में मौजूद सालिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि हो सकता है कि अहमदाबाद के लिए हवाई किराये न बढ़े हों, लेकिन जोधपुर जैसी दूसरी जगहों के लिए किराये बहुत बढ़ गए हैं। केंद्र की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कौशिक द्वारा समय मांगे जाने के बाद शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी तय की है।

    Court Order Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    साहिबाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित

    July 21, 2026

    यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 21,252 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    July 21, 2026

    मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का अभियान शुरू

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.