Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
    • FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
    • ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
    • माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
    • दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
    • लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
    • शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»विवादित मकानों पर लटकाया ताला और हिन्दू संगठन ने हनुमान चालीसा का किया पाठ
    न्यूज़

    विवादित मकानों पर लटकाया ताला और हिन्दू संगठन ने हनुमान चालीसा का किया पाठ

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 20 जनवरी। शहर के मोहल्ला गोशाला पश्चिमी (हिंदू बस्ती) में मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदे जाने पर हिंदू संगठनों ने धरना व नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। घर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिलहाल दोनों मकान पर ताला बंदकर मुस्लिम परिवार चला गया है।
    गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में हाल ही में गैर सम्प्रदाय के लोगों द्वारा की गई दो प्रॉपर्टी खरीद के बाद स्थानीय बाशिंदों और हिंदू संगठनों ने सामूहिक विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र को हिंदू बहुल्य मानते हुए निवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खरीदारों के यहां बसने पर कड़ा ऐतराज जताया है। विरोध प्रदर्शन के बीच इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका देखते हुए पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
    शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में मुस्लिम समाज के दो व्यक्तियों द्वारा मकान और प्लॉट खरीदने पर स्थानीय निवासियों का विरोध उभरकर सामने आया है। बुधवार को मोहल्लेवासी हिंदू संगठनों के साथ सड़क पर उतरे और चौराहे पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों की भी मौजूदगी देखी गई। धरने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से वार्ता कर स्थिति को शांत रखने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराज़गी स्पष्ट शब्दों में व्यक्त की और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
    इसी दौरान क्षेत्र में एक नया बैनर लगाया गया है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 से 4 बजे तक चलने वाली विरोध बैठक की घोषणा की गई है। बैनर में लिखा गया है कि हिंदू बस्ती में मुस्लिमों द्वारा दो मकान खरीदे जाने के विरोध में सामूहिक आंदोलन चलाया जाएगा। धरने में शामिल निवासी रामकुमार ने बताया कि वर्षों से गऊशाला पश्चिमी को हिंदू बस्ती के रूप में जाना जाता है। उनका आरोप है कि हाल ही में मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों ने एक मकान करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये में और एक प्लॉट भारी रकम देकर खरीदा है, जिस पर मोहल्ले में आपत्तियां उठ रही हैं।
    रामकुमार के अनुसार, उन्होंने खरीदारों से आग्रह किया था कि वे मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में संपत्ति खरीदें ताकि किसी प्रकार का तनाव न पैदा हो, मगर खरीदारों द्वारा इस आग्रह को अनदेखा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारों के परिवार के लोग अब यहां रहने लगे हैं और कुछ दिनों से इलाके में मीट व अंडे के अवशेष मिलना शुरू हो गया है, जिससे विवाद बढ़ने की आशंका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 19 दिसंबर को उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।
    रामकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और यदि माहौल बिगड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। निवासियों ने कहा कि वे संपत्तियों को बिकवाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन मुस्लिम परिवारों के मोहल्ले में रहने पर किसी भी हाल में सहमति नहीं दी जाएगी। लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों का सुरक्षित आवागमन प्रभावित हो रहा है और समाज किसी भी तरह की साम्प्रदायिक खाई पैदा करना नहीं चाहता।

    muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi The Hindu organization recited the Hanuman Chalisa. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड

    June 24, 2026

    FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.