हमीरपुर, 16 जनवरी। यूपी के हमीरपुर स्थित मौदहा कस्बे में एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बहुत बड़ा जश्न मनाया। इस खुशी में उन्होंने 13 स्कॉर्पियो गाड़ियों का काफिला निकाला। यह मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है। हाईवे पर एक साथ चल रहीं 13 स्कॉर्पियो के काफिले से बेटी के घर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी गाड़ियां बैलून से सजी नजर आ रही हैं. परिवार लंबे समय से बेटी का इंतजार कर रहा था। एक पीढ़ी के बाद घर में बेटी आई है। इस वजह से सबकी खुशी दोगुनी हो गई। मौदहा के फत्तेपुर मोहल्ला निवासी अंजुम परवेज उर्फ राजू के घर में स्पेलर है। उनके पिता फौज से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजू चार भाइयों में बड़े हैं और उनकी कोई बहन नहीं है। तीन अन्य भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। इनके परिवार में लंबे समय से एक बेटी की कमी थी। मंगलवार को निखहत को मौदहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। परिजनों को जैसे ही बेटी होने की खबर मिली वैसे ही उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। बेटी को घर लाने के लिए परिवार ने जो तैयारियां कीं उसे देखकर सभी हैरान रह गए।
Trending
- यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
- 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
- सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
- कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
- तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
- चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
- हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
- 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती

