Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक
    • रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए
    • ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी
    • अधिकारी के पैर नेता छुए या नेता अधिकारी के इसे लेकर चर्चाएं क्यों
    • ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था होती है तो
    • पुजारियों का सम्मान बना रहे, मंदिरों में खजाने की निगरानी की हो व्यवस्था
    • आग की चपेट में फूलों की घाटी के सामने वाली पहाड़ियां
    • अफसर-डाक्टर बन शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो दबोचे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अवैध संबंध के शक पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने खुद भी फंदा लगाकर दी जान
    देश

    अवैध संबंध के शक पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने खुद भी फंदा लगाकर दी जान

    adminBy adminJanuary 14, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव 14 जनवरी। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को वीडियो कॉल पर दूसरे युवक से बात करता देख पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटक गया। चर्चा है कि पत्नी के दूसरे युवक से कई वर्षों से संबंध थे। पति की गैर मौजूदगी में वह आए दिन घर आता था। पति इससे बेहद नाराज था।

    बांगरमऊ के नौनिहालगंज निवासी 42 वर्षीय संजय पुत्र देवीदयाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पत्नी 38 वर्षीय वंदना और दो मासूम बच्चों हर्ष व खुशी के साथ रहता था। उसकी मां सियादुलारी पास ही पड़ोस के मकान में रहती हैं।

    यह वारदात बुधवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नौनिहाल गंज मोहल्ले की है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। अगले दिन सुबह फिर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई।

    नौनिहाल गंज मोहल्ले का रहने वाला संजय गुप्ता (42) ई-रिक्शा चलाता था। उसके परिवार में मां सियादुलारी (65), पत्नी वंदना (38) और दो बच्चे हर्ष (6) व खुशी (4) थे। मां ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती थी। मंगलवार शाम को संजय शराब पीकर घर आया था।

    इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। किसी तरह समझाकर दोनों को शांत कराया गया। सभी ने खाना खाया और सो गए। बुधवार सुबह सब कुछ सामान्य था। सियादुलारी किसी काम से मोहल्ले में चली गईं और बच्चे बाहर खेल रहे थे।

    इधर, संजय के उठते ही पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। एक पड़ोसी ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों बहुत ज्यादा झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने समझाकर दोनों को शांत कराया और फिर अपने काम में लग गए। करीब एक घंटे तक घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्हें शक हुआ।

    जब उन्होंने घर में झांककर देखा तो वंदना जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद संजय की मां को बुलाया गया। वह आईं और सभी लोग घर के अंदर गए। उस समय संजय घर में नहीं था। जब छत पर जाकर देखा गया तो वह एक रस्सी से छत की बाहरी दीवार पर लटका हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    मां के अनुसार, पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आए दिन घर में कहासुनी और झगड़ा होता था। बताया कि मंगलवार रात वंदना वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान संजय घर पहुंच गया।

    पत्नी को बात करता देख वह बौखला गया और विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि संजय ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

    बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि पति-पत्नी दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    commits-suicide tazza khabar tazza khabar in hindi unnao uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक

    January 16, 2026

    रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए

    January 16, 2026

    ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.