लखनऊ, 14 जनवरी। राज्य सरकार के गिफ्ट डीड में परिजनों के बीच 10 हजार रुपये में रजिस्ट्री की सुविधा देने के बाद अपनों के बीच संपत्तियां करने में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेशभर में वर्ष 2025 में 278450 लोगों ने परिवार के बीच संपत्तियों का बंटवारा करते हुए रजिस्ट्रियां की हैं और अन्य लोगों ने 34993 रजिस्ट्रियां की हैं।
पारिवार के बीच 5000 स्टांप और 5000 रुपये पंजीकरण शुल्क पर रजिस्ट्री की सुविधा दी गई है। महिलाओं और बेटियों के नाम संपत्तियों की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत स्टांप शुल्क की छूट 10 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के बीच गिफ्ट डीड की सुविधा 10 हजार में देने के साथ ही व्यवसायिक और औद्योगिक पर भी दिया गया है।
स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गत दिवस विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिफ्ट डीड, किरायेदारी एग्रीमेंट और महिलाओं के पक्ष में रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री व स्टांप शुल्क में भारी छूट दी थी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
- FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
- ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
- माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
- दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
- लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
- शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास

