Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»100 करोड़ से अधिक की GST चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 37 मोबाइल बरामद
    देश

    100 करोड़ से अधिक की GST चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 37 मोबाइल बरामद

    adminBy adminJanuary 10, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतापुर 10 जनवरी। यूपी के सीतापुर जिले में 100 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने जीएसटी की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह लकड़ी के कारोबार के जरिए जीएसटी की चोरी करता था. खैराबाद थाना क्षेत्र और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

    इस कार्रवाई में 7 अंतर्जनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के तहत प्रदेश में लूट, चोरी, ठगी और संगठित आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने की मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई. सीतापुर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में टीम ने ग्राम असोथर के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं.

    8 लाख रुपये नकद, 5 लैपटॉप, 37 मोबाइल फोन और 80 सिम कार्ड, 37 एटीएम कार्ड, 39 स्टैंप/मोहर, 18 बिल बुक, 10 पैन कार्ड, 57 चेक बुक और 135 चेक (विभिन्न बैंकों के), 10 बैंक पासबुक, 9 डिजिटल सिग्नेचर USB डिवाइस, 2 हार्ड डिस्क, 651 फर्जी बिल/टैक्स इनवॉइस/ई-वे बिल (विभिन्न फर्मों के), 2 चार पहिया वाहन, किराया नामा, नोटरी, आधार-कार्ड/पैन सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

    मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सीतापुर और कानपुर के निवासी हैं. आरोपियों में मो. आसिफ पुत्र मो. यामीन, ग्राम जहांगीराबाद, सदरपुर, अनवारुल हक पुत्र जलीश अहमद (मोहल्ला शाहकुलीपुर, लहरपुर), मो. अम्मार पुत्र मो. अकरम (ग्राम जहांगीराबाद, सदरपुर), उजैर पुत्र मोईनुद्दीन (130/507 बाकर गंज, बाबूपुरवा, कानपुर), अब्दुल नासिर पुत्र अब्दुल रऊफ (मोहल्ला महाराजागंज, बिसवां), जीशान पुत्र आलम (मोहल्ला मजाशाह, लहरपुर) और मो. आरिफ पुत्र मो. इदरीश (मोहल्ला थवई टोला, बिसवां) शामिल हैं.

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लकड़ी व्यापार के माफिया भी हैं. गिरोह के सदस्य कम पढ़े-लिखे, भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ और मोटे मुनाफे का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन और अन्य कागजात हासिल करते थे. इन कागजातों के आधार पर उनके नाम पर फर्जी/बोगस फर्में रजिस्टर कराई जाती थीं और बैंक खाते खुलवाए जाते थे. फर्जी लकड़ी व्यापार दिखाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया जाता था. लाखों-करोड़ों के फर्जी बिल और इनवॉइस जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत फायदा उठाया जाता था.

    पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उनके पास 60-70 फर्जी फर्मों का नेटवर्क था, जिनके जरिए जीएसटी चोरी की जाती थी. एक पीड़ित खाता धारक ने 8 जनवरी 2026 को थाना खैराबाद में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी इस शिकायत के डर से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक, चेकबुक, स्टैंप, हार्ड डिस्क और 8 लाख नकद लेकर फरार होने की तैयारी में थे.

    gst-evasion-interstate-gang sitapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.