खुर्जा/बुलंदशहर 09 जनवरी। प्यार न देखे जात-पात, भूख न जाने बासी भात वाली कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय रिजवाना और गौतमबुद्धनगर निवासी युवक कोमल शर्मा दोनों प्रेम करते हैं। दोनों एक साथ विवाह करना चाहते थे, लेकिन रिजवाना मुस्लिम धर्म से थीं। ऐसे में रिजवाना ने पहले अपना नाम और धर्म बदला और फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ कोमल से विवाह किया।
एसएसपी के सामने रिजवाना ने बयान दिया कि तीन जनवरी को हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के
दोनों का विवाह आर्य समाज मंदिर में हुआ, जिसमें पुरोहित ने पूरी रस्म के साथ विवाह कराया और इसका वीडियो व फोटो लिया गया। अब दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे हैं। युवक कोमल शर्मा के साथ विवाह किया है। दोनों का विवाह जेवर के थोरा में स्थित आर्य समाज मंदिर में हुआ। सुनील सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में दो दिन पहले रिजवाना ने एसएसपी के समक्ष बयान भी दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि उनके पास कोमल शर्मा का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि वह एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। शादी में उसकी मदद की जरूरत है। नौकरी होने पर सुनील ने उनकी मदद की।
Trending
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
- 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
- जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

