Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन करोड़ वोट कटे, भाजपा ने एक करोड़ अपने बढ़ाएः अखिलेश यादव
    देश

    तीन करोड़ वोट कटे, भाजपा ने एक करोड़ अपने बढ़ाएः अखिलेश यादव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 9, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 जनवरी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मतदाता सूची को लेकर तीखा सियासी संघर्ष देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने एक करोड़ नकली वोट बढ़वाए हैं। उन्होंने मांग की कि नकली वोट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। अखिलेश यादव ने यह बयान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर दिया।

    अखिलेश यादव ने कहा कि अब एक अजीब स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस SIR से पूरा देश परेशान था, अब उसी SIR से भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। भाजपा के लोग गुपचुप बैठकें कर रहे हैं, क्योंकि उनके फर्जी वोट कट गए हैं। उन्होंने दावा किया कि SIR की प्रक्रिया सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा समर्थित बूथों पर सबसे ज्यादा फर्जी वोट पाए गए हैं।

    सपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने करीब एक करोड़ वोट बढ़वाए हैं। इसका मतलब साफ है कि फर्जी वोट बनाए गए और फर्जी तरीके से लोकतंत्र को कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि अब सवाल उन लोगों पर खड़े हो रहे हैं, जो चुनावी फायदे के लिए मतदाता सूची में हेराफेरी कर रहे थे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा मतदाता सूची, पंचायत मतदाता सूची और नगर निकाय मतदाता सूची के आंकड़ों में भारी अंतर सामने आ रहा है। विधानसभा मतदाता सूची में जहां करीब 12.56 करोड़ मतदाता बताए जा रहे हैं, वहीं पंचायत मतदाता सूची में यह संख्या 12.70 करोड़ है।

    दूसरी ओर नगर निकाय मतदाता सूची में लगभग 4.32 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। यदि नगर निकाय सूची में अधिकतम 25 प्रतिशत त्रुटि मान भी ली जाए, तब भी पंचायत और नगर निकाय मतदाता सूची का कुल योग करीब 15.80 करोड़ होना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि लगभग तीन करोड़ मतदाता आखिर कहां गायब हो गए।

    अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एसआईआर नहीं बल्कि एनआरसी जैसी है, जिसे चुनाव आयोग के जरिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी थी कि किसी भी मतदाता का वोट न कटे, लेकिन भाजपा के दबाव में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को पहले से कैसे पता था कि चार करोड़ वोट कटने जा रहे हैं।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई है, वह बूथ स्तर तक पहुंचेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि हर मतदाता अपने नाम की जांच करे और किसी भी साजिश का शिकार न बने। अखिलेश का कहना था कि भाजपा के कई बूथों पर बड़ी संख्या में फर्जी वोट कटे हैं, जिससे अब भाजपा के नेता खुद परेशान हैं और सरकार वोट बढ़वाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है।

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा गोपनीय बैठकें कर रही है और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर फर्जी वोट बनवाने की कोशिश हो रही है।
    सपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि पीडीए समाज के बूथ प्रहरी पूरी तरह सतर्क हैं। अगर कहीं भी नकली या फर्जी वोट बनवाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

    उन्होंने पीडीए समाज से अपील की कि अपना वोट बचाना ही अपने संविधान, अधिकार और भविष्य को बचाना है।

    akhilesh-yadav lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.