गोरखपुर/देवरिया 08 जनवरी। पूर्व धोखाधड़ी मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने पर गत मंगलवार देर रात उन्हें यहां लाया गया था। इलाज मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया।
अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 11 बजे उनकी तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचौनी की शिकायत की। चिकित्सक ने जांच की और महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजा। रात करीब 11ः 30 बजे उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। फिजीशियन डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि उनकी ईसीजी कराई गई। हार्टअटैक के लक्षण दिखे। इस पर खून पतला करने वाला इंजेक्शन दिया गया। रात 12ः35 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रात में 1ः57 बजे उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. राजकिशोर सिंह की अगुवाई डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया।
Trending
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
- जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

