Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रचंड जीत पर PM मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम
    • मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर
    • 12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
    • दहेज की मांग के लिए पति समेत नौ ससुरालियों पर एफआईआर
    • जय श्री राम के नारे ममता के घर के बाहर लगे, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
    • जहाज पर फैले हंता वायरस से दम्पति सहित 3 लोगों की मौत
    • ‘विजय की हार से डरे फैन ने गला काटकर की जान देने की कोशिश
    • एलपीजी संकट के चलते गांववालों ने अपनाई पुरानी परंपरा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सिरसा में जेल वॉर्डन ने किया सुसाइड, डीएसपी समेत 2 पर गंभीर आरोप
    देश

    सिरसा में जेल वॉर्डन ने किया सुसाइड, डीएसपी समेत 2 पर गंभीर आरोप

    adminBy adminJanuary 3, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा 03 जनवरी। हरियाणा के सिरसा जिला जेल में तैनात वार्डन सुखदेव सिंह ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने दो सुसाइड नोट छोड़े हैं, जिनमें जेल के एक डीएसपी समेत दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वार्डन ने लिखा है कि ड्यूटी लगाने को लेकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का दबाव बनाया गया। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

    घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिरसा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शव नहीं लेंगे। फिलहाल हुडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों की ओर से जेल के डीएसपी सहित दो अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

    आत्महत्या से पहले सुखदेव सिंह ने अपने बेटे को फोन कर बताया कि वह दोनों अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बैग में जेल महानिदेशक और जेल सुपरिंटेंडेंट के नाम लिखा सुसाइड नोट मौजूद है। फोन पर उन्होंने कहा, मैं इन दरिंदों से हार गया हूं, अपना और मां का ख्याल रखना।

    मृतक के बेटे जसपाल सिंह और पिता दीप सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे सुखदेव सिंह का फोन आया था। उस समय वह सल्फास खा चुके थे और उन्होंने डीएसपी व एलओ को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। परिजन करीब एक घंटे में मौके पर पहुंचे और पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

    परिजनों ने आरोप लगाया कि सुखदेव सिंह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनके दिल में दो स्टेंट लगे हुए थे। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। बेटे का आरोप है कि उन्हें जातिसूचक गालियां भी दी गईं, जिससे मानसिक रूप से टूटकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

    सुसाइड नोट में सुखदेव सिंह ने लिखा है कि वह पिछले सात साल से जिला जेल सिरसा में वार्डन के पद पर कार्यरत थे और छह साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 14 दिसंबर को रात की ड्यूटी न लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया। 31 दिसंबर को भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और नए साल पर जेल सुपरिंटेंडेंट के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। इसके बावजूद उन्हें ड्यूटी पर नहीं लिया गया और पूरे दिन खड़ा रखा गया।

    दूसरे सुसाइड नोट में उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट से इंसाफ की गुहार लगाई और लिखा कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सिरसा पुलिस जांच की बात कह रही है।

    haryana jail-warden-commits-suicide sirsa tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रचंड जीत पर PM मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम

    May 4, 2026

    मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर

    May 4, 2026

    12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.