Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चेतावनी: एक्स अश्लील कंटेंट तुरंत हटाए वर्ना कार्रवाई
    देश

    चेतावनी: एक्स अश्लील कंटेंट तुरंत हटाए वर्ना कार्रवाई

    adminBy adminJanuary 3, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 जनवरी। एआई टूल ‘ग्रोक’ से आपत्तिजनक तस्वीरें,वीडियो बनाए जाने को लेकर ‘एक्स’ मुश्किल में घिर गई है। केंद्र ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर अश्लील, आपत्तिजनक, गैरकानूनी फोटो-वीडियो तुरंत हटाने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एक्स को 72 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस बीच, ग्रोक ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा उपायों में चूक के कारण यौन प्रकृति की तस्वीरें तैयार हुईं, जो उसके अपने उपयोग नियमों और कानून दोनों का उल्लंघन है।

    ग्रोक ने कहा है कि आपत्तिजनक सामग्री हटा दी गई है। सुरक्षा खामियों को ठीक किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स के भारत स्थित मुख्य अनुपालन अधिकारी को दिए नोटिस में कहा है, कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री तय समय-सीमा में हटाया जाए और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो। सरकार ने स्पष्ट किया कि वास्तविक महिलाओं और नाबालिगों को भी एआई के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।

    दरअसल, शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को AI चैटबोट Grok के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई थी। उन्होंने आईटी मिनिस्टर को लेटर लिखा था। इसमें कहा था कि कुछ लोग AI की मदद से महिलाओं की असली तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में बदल रहे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है।

    कुछ यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फर्जी अकाउंट बनाते हैं। इन अकाउंट्स से वे महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इसके बाद Grok AI को प्रॉम्प्ट दिया जाता है कि महिलाओं की फोटो को गलत और आपत्तिजनक रूप में दिखाया जाए। AI से कपड़े बदलने या तस्वीर को सेक्शुअल अंदाज में पेश करने जैसी प्रॉम्प्ट दिए जाते हैं।

    इन तस्वीरों के लिए महिलाओं से कोई अनुमति नहीं ली जाती। कई बार वे महिलाएं खुद भी नहीं जानतीं कि उनकी तस्वीरों का ऐसा इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि Grok इस तरह की गलत मांगों को रोकने के बजाय उन्हें स्वीकार कर लेता है।

    सोशल मीडिया कंपनी सामग्री की जिम्मेदारी लें:वैष्णव
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया मंचों को चेतावनी दी थी कि वे अश्लील, अभद्र-गैरकानूनी सामग्री पर कार्रवाई में विफल रहते हैं तो उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई से गुजरना होगा।

    social-media tazza khabar tazza khabar in hindi x
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.