Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सपा नेता मोईद खान अयोध्या गैंगरेप केस में बरी, बेकरी शॉप पर चला था बुलडोजर
    • बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी
    • एक फीट ताजा बर्फबारी पर्यटन स्थल सोलंगनाला में
    • हर महीने लाखों लोग खरीदते हैं भारत में ये 5 मोटरसाइकल को
    • सबसे कम काम और सबसे ज्यादा तनख्वाह लेते हैं! सरकार बैंकों की हड़ताल पर लगाए रोक या उन्हें घर बैठे तनख्वाह दे लेकिन ग्राहकों का हित प्रभावित ना हो
    • यूजीसी के नियमों और शंकराचार्य के अपमान के विरोध पर सरकार करे गंभीर मनन, सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद इस विषय को लेकर आए उबाल का निकाला जाए सर्वसम्मत समाधान
    • बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग पर काम चल रहा है : रणबीर कपूर
    • इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर एआई के लिए देना होगा शुल्क
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शहीद मेजर आशाराम त्यागी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई
    देश

    शहीद मेजर आशाराम त्यागी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

    adminBy adminJanuary 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 03 जनवरी। नगर पालिका परिषद मोदीनगर एवं अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे रोड पर मेजर आशाराम त्यागी की 86 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनायी गयी। अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट क की ओर से हवन का भी आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने एन सी सी कैडेट्स को सेना में शामिल होकर सेवा का आह्वान किया।

    नगर पालिका परिषद एवं अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट मोदीनगर के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुयें मेजर आशाराम त्यागी की जयंती पर समारोह आयोजित हुआ। रेलवे रोड स्थित उनकी प्रतिमास्थल के पास पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद उनकी प्रतिमा पर समिति से जुड़े लोगो के साथ कार्यक्रम में शिरकत करते हुये भाजपा विधायक डा मंजू शिवाच ने कहा कि शहीद मेजर आसाराम त्यागी जैसे वीर सपूतों का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य का जीवंत उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर उन्हें स्मरण करना हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है और हमें राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है। पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने कहा कि शहीदों को याद करने से देशप्रेम की भावना जागृत होती है। शहीदों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा मोदीनगर की शान है। उनके जन्मदिवस पर यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा, त्याग और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देती है। देश के लिए शहीद हुए लोगो की कुबार्नी भुलाई नही जा सकती। उनकी स्मृतियां याद कर आज भी आंखे नम हो जाती है। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों ने अपने हथियार डालते हुए आत्म समर्पण किया था। एवं बताया कि सेना का प्रत्येक जवान अपने परिवार व सुख चैन की जिंदगी को त्यागकर शरहद पर हमारी सुरक्षा करते हैं। प्रत्येक नागरिक को सत्ता प्रतिष्ठानों से अलग हटकर राष्ट्र की बेहतरी के लिए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रतिमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।

    इससे पूर्व 35 यू पी वाहिनी एवं मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर के नेतृत्व में विजय दिवस जुलूस के रूप में अमर शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्धघोष के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे एवं महावीर चक्र से सम्मानित मेजर आशाराम त्यागी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दया स्वरूप त्यागी, सचिव जसवीर त्यागी, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं सृजनकृतां डॉ० नरेन्द्र त्यागी, ट्रस्ट के संरक्षक प्रेम सुंदर त्यागी एवं ललित त्यागी, नवीन त्यागी (पूर्व प्रधान फतेहपुर) प्रशांत त्यागी, दिनेश सिंघल (पूर्व जिला अध्यक्ष), स्वदेश जैन, वेद प्रकाश चौधरी, ललित त्यागी, सुबे सिंह, संजय चौधरी, राहुल राणा, जितेन्द्र चौधरी, प्रदीप शर्मा, आकाश शर्मा, अनिला आर्या, अमितेज जैन, नीरज त्यागी सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    |

    modinagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सपा नेता मोईद खान अयोध्या गैंगरेप केस में बरी, बेकरी शॉप पर चला था बुलडोजर

    January 29, 2026

    बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी

    January 28, 2026

    एक फीट ताजा बर्फबारी पर्यटन स्थल सोलंगनाला में

    January 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.