Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी दिवस राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मनेगा : योगी
    देश

    यूपी दिवस राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मनेगा : योगी

    adminBy adminJanuary 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 02 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश दिवस (24 से 26 जनवरी) की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जाए। नोएडा शिल्पग्राम गौतमबुद्ध नगर समेत इसका आयोजन सभी जनपदों, देश के अन्य राज्यों व उन देशों में भी भव्य रूप से हो, जहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के निवासी रहते हैं। साथ ही इन आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम्, आनंद मठ से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को युवा दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लॉक, नगर व जिला स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यहां प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तर पर मौका दिया जाए। फिर यहां तीन स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुति का अवसर दें और उन्हें पुरस्कृत करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, माटी कला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाए। इसी तरह जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, कवियों आदि को अवसर दें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मंत्रियों, निगम, बोर्ड के चेयरमैन, जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कलाकारों द्वारा पुराने वाद्ययंत्रों के प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम्, आनंद मठ से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएं।

    अन्य राज्यों में भी आयोजन व सम्मान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रवासी रहते हैं। इनमें भी उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजन कराया जाए। वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश से जुड़े लोगों को अतिथि बनाया जाए। अन्य राज्यों में रहने वाले यूपी के जिन लोगों ने उद्यमिता, व्यापार, इनोवेशन, शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अच्छा काम किया है। ऐसे तीन से पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाए। उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेश के सभी जीआई टैग उत्पादों तथा एक जिला-एक उत्पाद की शोकेसिंग भी की जाए।

    माघ मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य पर रहे जोर
    मुख्यमंत्री ने तीन जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे माघमेले की तैयारियों की जानकारी ली। हाल में प्रयागराज से आए अधिकारियों से उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य व सुव्यवस्था पर विशेष जोर दिया। वहां पार्किंग, शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। नाविकों के पास लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से हो। श्रद्धालुओं से मनमाना शुल्क न लिया जाए। सीएम ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

    मेरिट के आधार पर की जाए तैनाती
    मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव की भी बैठक ली। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से जनसुनवाई करें। अधिकारी जनता की समस्याएं सुनें और उनका निदान करें। सीएम ने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड में अच्छे अधिकारियों को तैनात किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरिट के आधार पर तैनाती सुनिश्चित हो। आयुक्त व जिलाधिकारी राजस्व से जुड़े मामलों को नियमित रूप से देखें और समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें।

    CM YOGI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

    March 28, 2026

    झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

    March 28, 2026

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.